Move to Jagran APP

फेसबुक पर हिंदी लिखना हुआ अब और भी आसान, जारी हुआ अपडेट

फेसबुक ने हिंदी लिखने वालों के लिए एक नया फीचर जारी किया है, जिससे हिंदी लिखने वालों को सुविधा होने वाली है।

By MMI TeamEdited By: Published: Tue, 26 Apr 2016 10:17 AM (IST)Updated: Tue, 26 Apr 2016 10:22 AM (IST)
फेसबुक पर हिंदी लिखना हुआ अब और भी आसान, जारी हुआ अपडेट

फेसबुक ने अपने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक नया फीचर जारी किया है। हिंद ट्रांसलिट्रेशन एक ऐसा फीचर है जिससे इंग्लिश में टाइप करने पर टेक्स्ट ऑटोमेटिकली देवनागरी भाषा में चेंज हो जाएगा। यह अपडेट खास हिंदी लिखने वालों के लिए है। आपको बता दें कि एंड्रायड स्मार्टफोन्स के लिए फेसबुक एप में एक लाइट वर्जन का हिंदी एडिटर पेश किया जा रहा है, जिसके बाद इंग्लिश कीबोर्ड के जरिए हिंदी भी टाइप की जा सकती है। इसके लिए आपको अलग से हिंदी कीबोर्ड डाउनलोड करने की जरुरत नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि ये फीचर कैसे काम करता है।

loksabha election banner

पढ़े, फेसबुक को पछाड़ रही है ये साइट, मात्र 9 महीनों में हुए 100 मिलियन यूजर

1- फेसबुक में पोस्ट लिखते समय आपको टेक्सट फील्ड के नीचे हिंदी कीबोर्ड भी दिखेगा, जिसपर क्लिक करते ही हिंदी एडिटर के जरिए आप हिंदी में टाइप कर पाएंगे। यही नहीं, चाहे आप इंग्लिश में ही क्यों न लिख रहे हों, फेसबुक उन रोमन कैरेक्टर को हिंदी में ट्रांसलेट कर देगा।
2- हालांकि ये जरुरी नहीं कि आप उस ट्रांसलेटेड स्टेट्स को ही पोस्ट करें। अगर आप ट्रांसलेशन से खुश नहीं है तो आप उसे चेंज कर सकते हैं। बस आपको कीबोर्ड आइकन के लेफ्ट साइड पर टाइप करना होगा।
3- इसके अलावा आप अपने स्टेट्स से मैचिंग वर्डस भी ढूंढ सकते हैं इसके लिए आपको 3 डॉट्स पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे, जिससे आप वर्डस को सलेक्ट कर सकते हैं।

वहीं, अभी ये भी बताया जा रहा है कि ये कीबोर्ड काफी गलतियां कर सकता है, जिसके लिए सुधार प्रक्रिया भी जारी है। इसके साथ ही ये कीबोर्ज ज्यादा यूज किए जाने वाले वर्डस को भी याद रखेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.