व्हॉट्सएप ग्रुप के इन 6 नए फीचर्स के बारे में कितना जानते हैं आप
व्हाट्सएप ने ग्रुप चैट को लेकर कई नए फीचर्स शामिल किए हैं। इनमें सुविधा से लेकर सिक्योरिटी तक का ध्यान रखा गया है।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय टेक्सट मैसेजिंग एप व्हॉट्सएप ने आईओएस और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए कई फीचर्स लॉन्च किए हैं। ऐसे में हम आपको उन फीचर्स के बारें में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से अब व्हॉट्सएप ग्रुप में आप कई बदलाव देख सकते हैं। जानते हैं इन फीचर्स के बारे में
डिसमिस ऐज एडिमन
नए फीचर ‘डिसमिस ऐज एडिमन’ के तहत ग्रुप एडमिन को दूसरे एडमिन को हटाने के लिए अब उसे ग्रुप से बाहर नहीं निकालना पड़ेगा।
@ से पढ़ें अनरीड मैसेज
व्हॉट्सएप ने ‘@’ मेंशन बटन जारी किया है। इस बटन की मदद से यूजर उन मैसेजस को आसानी से पढ़ सकते जिन्हें वो पढ़ नहीं पाए हों। बटन पर टैप करने के बाद यूज़र्स किसी ग्रुप में उन्हें टैग किया हुआ मैसेज पढ़ सकेंगे।
ग्रुप डिस्क्रिप्शन
व्हॉट्सएप के इस नए फीचर से अब आप किसी भी ग्रुप के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस नए फीचर के तहत अब यूजर ग्रुप की गाइडलाइंस और कारण के बारे में जान सकेंगे। अब जैसे ही कोई यूजर किसी भी व्हॉट्सएप ग्रुप में शामिल होगा तो चैट के ऊपर उसे ग्रुप से संबंधित जानकारी दिखेगी।
एडमिन देगा परमिशन
व्हॉट्सएप के नए फीचर में ग्रुप एडमिन को पहले के मुकाबले ज्यादा ताकत दी गई है। अब ग्रुप एडमिन इस बात को खुद तय करेगा कि ग्रुप का कौन सा सदस्य ग्रुप का आइकन, सब्जेक्ट और डिस्क्रिप्शन बदल सकता है।
सर्च पार्टिसिपेंट
अब व्हॉट्सएप यूजर्स किसी भी दूसरे सदस्य को ग्रुप में खोज सकेंगे। इसके लिए उन्हें ग्रुप इंफो पेज पर जाना होगा।
नहीं होगी ग्रुप में वापसी
व्हॉट्सएप यूजर्स के लिए एक नया प्रोटेक्शन फीचर लेकर आया है। इसके जरिए अब ग्रुप से बाहर निकलने के बाद कोई भी सदस्य वापस से नहीं आ सकता।
यह भी पढ़ें:
लैपटॉप बेचने से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं होगी परेशानी
ये हैं दमदार फीचर्स वाले LED टीवी, कीमत 30000 रुपए से कम
सचिन से कोहली तक, जानिए कौन सा खिलाड़ी करता है किस ब्रैंड के फोन का इस्तेमाल