Move to Jagran APP

Sony Xperia Z5 Premium: रह गयी हैं खामियां

जापानी कंपनी Sony ने ‘Xperia Z5 Premium’ को बाजार में उतारा। Sony का यह डिवाइस दुनिया का पहला 4K स्‍मार्टफोन है। यह कंपनी के प्रीमियम सेग्मेंट का फोन है और इसे बेहद ही दमदार फीचर्स से लैस किया गया है। पर Sony Xperia Z5 Premium पर्फेक्‍ट नहीं है। किसी अन्‍य

By Monika minalEdited By: Published: Fri, 11 Dec 2015 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2015 09:47 AM (IST)
Sony Xperia Z5 Premium: रह गयी हैं खामियां

नई दिल्ली। जापानी कंपनी Sony ने ‘Xperia Z5 Premium’ को बाजार में उतारा। Sony का यह डिवाइस दुनिया का पहला 4K स्मार्टफोन है। यह कंपनी के प्रीमियम सेग्मेंट का फोन है और इसे बेहद ही दमदार फीचर्स से लैस किया गया है। पर Sony Xperia Z5 Premium पर्फेक्ट नहीं है। किसी अन्य गैजेट की तरह नई टेक्नोलॉजी के साथ आए इस डिवाइस में त्रुटि भी है। इसके बावजूद भविष्य में आने वाले प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए Xperia Z5 Premium गेटवे है।

loksabha election banner

डिजायन

पहली नजर में Xperia Z5 Premium को 6 माह पूर्व लांच हुए Xperia Z3+ का सक्सेसर कह सकते हैं। Xperia Z5 Premium बड़ा होने के साथ पारदर्शी है। क्रोम वैरिएंट इतना ग्लासी है कि आपको रास्ते के लिए अलग से वैनिटी आइने की जरूात नहीं होगी। काले व सुनहरे वैरिएंट में बिल्कुल सूक्ष्म अंतर है। खैर जो भी रंग आप चुनें, प्रतिदिन इसकी सफाई के लिए तैयार रहें। Xperia Z5 Premium पर सेकेंडों में फिंगरप्रिंट्स आते हैं। एक स्टील फ्रेम के दोनों ओर ग्लास के ब्लॉक लगे हैं। Xperia Z5 (और Z5 Compact) फ्रस्टेड ग्लास के साथ आया है।

यूजर्स को फोन का साइज पसंद नहीं आएगा। 180 ग्राम वजन के साथ इसका माप 7.8 mm है।

Z5 Premium का लुक इसे तमाम गैलेक्सी फोंस और iPhones से अलग करता है। निश्चित रूप से यह प्रीमियम दिखता है, लेकिन इसमें कुछ त्रुटियां रह गयी हैं। इसका पॉजिटीव पार्ट यह है कि Xperia Z5 Premium को किसी भी हालात में रहने लायक डिजायन किया गया है। Sony का सुपर फोन IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आया है जो इसे जल व धूल रोधी बनाता है। Xperia Z5 Premium में नया फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है।

यूट्यूब लेकर आया नया ट्रांसलेशन टूल

डिस्प्ले

Xperia Z5 Premium में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन में 3840×2160 पिक्सल रेज्योलूशन का अल्ट्राएचडी (4K) डिसप्ले​ दिया गया है। इसके साथ ही फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है। परंतु सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि यह विश्व का पहला डुअल सिम फोन है जिसे 4के डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। यानि इस फोन में ढेर सारे पिक्सल हैं। इस तरह के फीचर आपको उच्च क्वालिटी के टीवी में मिलेगा। Xperia Z5 Premium के 4K स्क्रीन पर अधिकांश चीजों को आप FullHD में पाएंगे।

इसपर तस्वीरें काफी अच्छी दिखेंगी। कुल मिलाकर मार्केट में मौजूद इसके प्रतियोगियों की तुलना में स्क्रीन अच्छा है।

सॉफ्टवेयर

सोनी एक्सपीरिया जेड5 प्रीमियम को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 64​बिट्स का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही एड्रीनो 430 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3जीबी रैम मैमोरी है और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें 200जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

Xperia Z5 Premium एंड्रायड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। इसमें मल्टीपल होम स्क्रीन ओर एप ड्राअर है। गूगल के अपने लांचर से अलग Xperia app ड्राअर आपको ट्रांसपैरेंट बैकग्राउंड देता है, विशेष तौर पर तब जब आपके पास वॉलपेपर का संग्रह हो। जो भी वॉलपेपर आप सेट करेंगे अपने आप ही वह बैक ग्राउंड में रिफलेक्ट करेगा।

एप ड्राअर के माध्यम से आपको एप शार्टकट के रूप में ढेर सारे छोटे एप्स का एक्सेस मिल जाएगा जो क्विक एक्सेस की सुविधा देगा। इससे आप मल्टी टास्किंग कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के​ लिए सोनी एक्सपीरिया जेड5 प्रीमियम में 4जी एलटीई के अलावा, 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट भी है। वहीं पहली बार कंपनी ने फिंगर​​प्रिंट स्कैनर का भी उपयोग किया है।

परफार्मेंस

Xperia Z5 Premium में 2GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रगन 810 प्रोसेसर, एड्रीनो 430GPU और 3GB RAM है। इसमें वही हार्डवेयर लगाया गया है जो Xperia Z5 में लगा है। उपयोग की बात करें तो Xperia Z5 Premium अच्छा अनुभव देता है। Xperia Z3+ के असफल होने के पीछे स्नैपड्रगन 810 भी एक महत्वपूर्ण कारण माना जाता है। Xperia Z5 में गर्म होने की प्रक्रिया को कम करने की कोशिश की गयी है। चीजों को नियंत्रण में रखने की कोशिश Xperia Z5 Premium ने किया है लेकिन इस मामले में यह Xperia Z5 से एक कदम पीछे है लेकिन Xperia Z3+ से बेहतर है।

यह फोन गेम खेलने, तस्वीरें लेने, वेब ब्राउजिंग या UI के जरिए नैविगेशन के दौरान भी गर्म हो जाता है। एप क्रैश होने जैसी प्रक्रिया Xperia Z3+ में आम बात है। ऐसा कोई मामला Xperia Z5 Premium में देखने को नहीं मिलेगा। यह 5 मिनट या उससे अधिक समय तक वीडियो शूट से गर्म हो जाता है। इसके साथ एक पॉजिटीव चीज यह है कि यह तुरंत ठंडा हो जाता है।

इसके बावजूद Xperia Z5 Premium काफी अच्छा परफार्मर है। फोन में फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स लगे हैं जो काफी अच्छा ऑडियो आउटपुट देता है। इसके जरिए किए गए फोन कॉल्स अच्छी क्वालिटी के हैं और किसी तरह का कॉल ड्रॉप इश्यू नहीं देखा गया है। यह फोन दोनों सिम पर 4G LTE को सपोर्ट करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Xperia Z5 Premium में 23-मेगापिक्सल का हाईब्रिड कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह हाईब्रिड कैमरा 0.03 सेकेंड में ऑटोफोकस करने में सक्षम है। इसके साथ ही यह पहले की अपेक्षा कहीं ज्यादा बेहतर फोटो लेगा। फोन का नया कैमरा सेंसर कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीर ले सकता है। Xperia Z5 Premium का फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें सोनी एक्समोर आरएस सेंसर लगा है। इसी तरह के कैमरा फीचर्स Xperia Z5 में भी है लेकिन Xperia Z5 Premium की कीमत 10,000 रुपये अधिक है।

शुरुआत में कैमरा धीमा है। Xperia Z5 के लिए हम यह कह सकते हैं की इसमें सोनी का बेहतर कैमरा लगा है लेकिन Z5 Premium के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है और फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस को भी फास्ट होना चाहिए पर ऐसा नहीं है कभी कभी यह फोकस करने में भी टाइम लेता है। शटर स्पीड अच्छी है।

बैटरी

बड़ी स्क्रीन के साथ कंपनी ने इस बार फोन को बड़ी बैटरी से भी लैस किया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,430 एमएएच की बैटरी दी गई है जो नॉन रिमूवेबल है। कंपनी के अनुसार दो दिन तक यह आपका साथ देगी। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है, एक दिन काफी है। सही मायने में 2.5-3 घंटे तक यदि आप फोन में 4K कंटेंट देख रहे हैं तो बैटरी खत्म हो जाएगी।

खरीदें या नहीं

Xperia Z5 Premium में भविष्य के लिए कुछ चीजें हैं, इससे मना नहीं किया जा सकता है। यह दुनिया का पहला 4K फोन है पर इसमें काफी कमियां भी है। इस कीमती डिवाइस की तुलना में सोनी का Xperia Z5 बेहतर है।

भारत आया फेसबुक का नया फीचर ‘instant article’


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.