Move to Jagran APP

दिल की सेहत ही नहीं, आपकी कैलोरी का भी ख्याल रखती हैं ये स्टाइलिश स्मार्टवॉच

रनिंग, स्विमिंग, साइकिलिंग जैसी एक्टिविटीज को मॉनिटर करने के लिए आप इन 6 स्मार्टवॉच का इस्तेमाल कर सकते हैं।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Mon, 14 May 2018 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 07:38 AM (IST)
दिल की सेहत ही नहीं, आपकी कैलोरी का भी ख्याल रखती हैं ये स्टाइलिश स्मार्टवॉच
दिल की सेहत ही नहीं, आपकी कैलोरी का भी ख्याल रखती हैं ये स्टाइलिश स्मार्टवॉच

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। अगर आप स्मार्ट वॉच खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी ये खबर आपके काम आ सकती है। हम आपको 6 ऐसे स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके फीचर्स आपको दिल की धड़कन से लेकर आपके कैलोरी तक की जानकारी दे सकते हैं। जानते हैं इन स्मार्टवॉच के फीचर्स के बारे में,

loksabha election banner

Apple Watch Series 3

वॉच बेस्ट सेलिंग डिवाइस में आती है। अगर आप फुली फीचर्ड स्मार्टवॉच की तलाश में है तो ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। वॉच आपके दिल की धड़कन से लेकर स्टेप और केलोरी तक को काउंट करता है। डिवाइस में आपको जीपीएस का फीचर भी मिलता है। डिवाइस को आप रनिंग, स्विमिंग जैसी गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। डिवाइस 50 मीटर गहरे पानी तक में काम करता है। यह 18 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है। डिवाइस के जरिए आप किसी के भी फोन का जवाब दे सकते हैं।

Fitbit Versa

अगर स्मार्टवॉच का लुक आपके लिए मायने रखता है तो यह वॉच आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। डिवाइस देखने में काफी खूबसूरत है। डिवाइस काफी हल्का है और यह पहनने में काफी आराम दायक है। डिवाइस का लुक इसे महिलाओं के बीच लोकप्रिय बनाता है। डिवाइस आपकी कैलोरी, दिल की धड़कन और कितनी दूरी आपने तय की है इन सारे बातों की जानकारी देता है। डिवाइस 4 दिनों से ज्यादा का बैटरी बैकअप देता है। डिवाइस में जीपीएस फीचर नहीं है जो आपको थोड़ा निराश कर सकता है। वॉच रनिंग, बाइकिंग, स्विमिंग जैसी एक्टिविटीज को ट्रैक करता है।

Huawei Watch 2

हुवावे वॉच 2 को एंड्रॉयड ओरियो का अपडेट मिल गया है। डिवाइस की मदद से आप दिल की धड़कन को माप सकते हैं। इसके अलावा इसमें लगा जीपीएस ट्रैकर आपको रास्ते की जानकारी देगा। डिवाइस को आप एंड्रॉयड डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। डिवाइस में आप गूगल वियर एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डिवाइस में आप गानों को डाउनलोड करके उन्हें सुन सकते हैं। डिवाइस में आपको लंबी बैटरी बैकअप मिलती है। इसके अलावा आपको गूगल असिस्टेंट भी मिलता है।

Garmin Forerunner 645

डिवाइस में म्यूजिक और जीपीएस के लिए फीचर्स दिए हैं। यानी अब आपको वर्क आउट पर जाते समय अपने स्मार्टफोन को नहीं ले जाना होगा। डिवाइस को संगीत प्रेमी काफी पसंद कर सकते हैं। डिवाइस में आप करीब 500 गानों को स्टोर कर सकते हैं। डिवाइस कुछ चुनिंदा स्ट्रिमिंग सर्विसेज को भी स्पोर्ट करता है। डिवाइस रियल टाइम कम्पास से लेकर थर्मोमीटर तक के काम आता है।

Casio WSD-F10 Smart Outdoor Watch

कैसियो स्मार्टवॉच को एंड्रॉयड ओरियो का अपडेट मिल चुका है। डिवाइस की मदद से आप अपनी एक्टिविटी को ट्रैक करने से लेकर कंपास रीडिंग तक का भी काम कर सकते हैं। डिवाइस सख्त है और मिलिट्री परपस को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। डिवाइस 50 मीटर गहरे पानी तक काम करता है। इसका मतलब आप इसे पहन कर आराम से घंटो स्विमिंग का मजा ले सकते हैं।

Fossil Q Marshal

फॉसिल का ये स्मार्टवॉच देखने में शानदार लगता है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 2100 प्रोसेसर पर रन करता है। डिवाइस IP67 सर्टिफाइड है। यानी डिवाइस पर पानी का असर नहीं पड़ेगा। डिवाइस 24 घंटे का बैटरी बैकअप आसाम से देता है।

यह भी पढ़ें:

लैपटॉप बेचने से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं होगी परेशानी

ये हैं दमदार फीचर्स वाले LED टीवी, कीमत 30000 रुपए से कम

सचिन से कोहली तक, जानिए कौन सा खिलाड़ी करता है किस ब्रैंड के फोन का इस्तेमाल 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.