Oppo F9 Pro की नोकिया से लेकर शाओमी तक इन स्मार्टफोन्स से लगी फीचर्स की जंग
Oppo F9 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन की टक्कर नोकिया समेत शाओमी के स्मार्टफोन्स से होगी
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। ओप्पो ने भारत में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन Oppo F9 Pro लॉन्च कर दिया है। इसे 23,990 रुपये में पेश किया गया है। इस फोन की टक्कर में मार्केट में कौन-कौन से फोन मौजूद हैं यह जानने से पहले हम आपको बता देते हैं कि Oppo F9 Pro में कंपनी ने क्या नया दिया है। सबसे बड़ा अपग्रेड यह है कि फोन में Oppo F7 जैसा फ्रंट डिजाइन दिया गया है। ओप्पो ने फोन को नए ग्रेडिएंट कलर कॉम्बीनेशन के साथ पेश किया है जो इस फोन को हुआवे के फोन्स का लुक देता है। इस फोन को तीन कलर वेरिएंट सनराइज रेड, ट्वाइलाइट ब्लू और स्टारी पर्पल में खरीदा जा सकेगा।
वॉटरड्रॉप स्क्रीन डिजाइन है खास:
Oppo F9 Pro को वॉटरड्रॉप स्क्रीन डिजाइन के साथ पेश किया गया है जो फोन के नॉच को छोटा बना देता है। इसे वॉटरड्रॉप स्क्रीन इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि फोन के फ्रंट पैनल पर नॉच वॉटरड्रॉप की तरह ही दिया गया है। इस नॉच में केवल फ्रंट फेसिंग कैमरा को जगह दी गई है। इस डिजाइन के साथ ओप्पो ने फोन में 90.8 फीसद का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया है।
फीचर्स में नहीं किया बदलाव:
देखा जाए तो फीचर्स में कंपनी ने ज्यादा बदलाव नहीं किया है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक पी60 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन की कीमत से कम कीमत वाले फोन्स जैसे की रियलमी 1 में भी यही प्रोसेसर दिया गया है। रैम की बात की जाए तो फोन में 6 जीबी रैम दी गई है। इसे पहले के मुकाबले बढ़ाया गया है। साथ ही 64 जीबी की इंटरनल स्टोरज भी दी गई है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें फास्ट VOOC चार्जिंग के साथ 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
इन स्मार्टफोन्स से है मुकाबला:
भारतीय मार्केट में इस फोन की सीधी टक्कर Nokia 7 Plus, Vivo V9, Samsung Galaxy A6 Plus और Xiaomi Mi A2 से होगी। फीचर्स से लेकर कीमत तक हमने सभी फोन्स की मुख्य जानकारी नीचे दी है। इन्हें पढ़कर आप यह समझ पाएंगे की आपके लिए कौन-सा फोन बेहतर है।
इस लिंक पर क्लिक कर आप Oppo F9 Pro के फीचर्स को विस्तार से पढ़ पाएंगे।
Oppo F9 Pro बनाम Nokia 7 Plus बनाम Vivo V9 बनाम Samsung Galaxy A6 Plus बनाम Xiaomi Mi A2: डिस्प्ले
इस लिंक पर क्लिक कर आप Vivo V9 के फीचर्स को विस्तार से पढ़ पाएंगे।
Oppo F9 Pro बनाम Nokia 7 Plus बनाम Vivo V9 बनाम Samsung Galaxy A6 Plus बनाम Xiaomi Mi A2: हार्डवेयर
इस लिंक पर क्लिक कर आप Samsung Galaxy A6 Plus के फीचर्स को विस्तार से पढ़ पाएंगे।
www.jagran.com/technology/review-samsung-galaxy-j6-j8-a6-and-a6-plus-launched-in-india-17981269.html
Oppo F9 Pro बनाम Nokia 7 Plus बनाम Vivo V9 बनाम Samsung Galaxy A6 Plus बनाम Xiaomi Mi A2: कैमरा
इस लिंक पर क्लिक कर आप Xiaomi Mi A2 के फीचर्स को विस्तार से पढ़ पाएंगे।
Oppo F9 Pro बनाम Nokia 7 Plus बनाम Vivo V9 बनाम Samsung Galaxy A6 Plus बनाम Xiaomi Mi A2: अन्य स्पेसिफिकेशन्स
इस लिंक पर क्लिक कर आप Nokia 7 Plus के फीचर्स को विस्तार से पढ़ पाएंगे।
यह भी पढ़ें:
Samsung Galaxy Note 9 इन 10 मामलों में iPhone X से है बेहतर, पढ़ें कम्पेरिजन
Motorola ने iPhone X की तरह दिखने वाला स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें फीचर्स