Nokia 6.1 Plus Vs Nokia 6.1: 17,000 रुपये से कम कीमत में कौन है सबसे बेहतर स्मार्टफोन
Nokia 6.1 Plus भारत में लॉन्च हो चुका है। इसमें Nokia 6.1 के मुकाबले कई नए फीचर्स दिए गए हैं।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। Nokia 6.1 Plus भारत में लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB वेरियंट में पेश किया है। हालांकि यह फोन भारत के बाहर कई महीनों पहले ही लॉन्च हो चुका था लेकिन काफी समय से भारतीय यूजर्स का इसका बेसब्री से इसका इंतजार था। Nokia 6.1 Plus को भारत में 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। जानते हैं यह स्मार्टफोन किन मायनों में Nokia 6.1 से अलग है।
डिस्प्ले
Nokia 6.1 Plus में 5.8 इंच का फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2280 पिक्सल है। वहीं, फोन का अस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन का डायमेंशन 147.2 x 71 x 8 मिलिमीटर है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 81.5 फीसदी है।
Nokia 6.1 में 5.5 इंच का फुल एचडी IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है सकता है। फोन का अस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 73.2 फीसदी है। वहीं, इसका डायमेंशन 148.8 x 75.8 x 8.2 मिलिमीटर है।
Nokia 6.1 Plus ज्यादा स्लिम है। इसकी स्क्रीन साइज और रेजोल्यूशन दोनों ही Nokia 6.1 से ज्यादा है। इसके अलावा Nokia 6.1 Plus में बहुत कम बेजल है जिससे आपको ज्यादा रियल एक्सपीरियंस मिलता है।
परफॉर्मेंस
Nokia 6.1 Plus ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 400GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, इसका ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर काम करता है।
Nokia 6.1 को पॉवर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, इसका ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड ओरियो 8.1 पर काम करता है। फोन 3/4 GB रैम और 32/64 GB स्टोरेज के दो वेरियंट में आता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Nokia 6.1 Plus में ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा आपको इसमें ज्यादा स्टोरेज का विकल्प मिलता है। हालांकि Nokia 6.1 में आपको रैम वेरियंट का विकल्प चुनने को मिलता है।
कैमरा
Nokia 6.1 Plus के रियर में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा लगा है। वहीं, सेल्फी फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Nokia 6.1 में 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अगर आप फोटोग्राफी के लिए फोन खरीद रहे हैं तो Nokia 6.1 Plus आपकी पहली पसंद बन सकता है। इसमेंआपको ड्यूल रियर कैमरा मिलता है जिससे ज्यादा स्टेबल फोटो क्वालिटी मिलती है।
बैटरी
Nokia 6.1 Plus में 3,060 एमएएच की बैटरी दी गई है। जबकि, Nokia 6.1 में पॉवर के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Nokia 6.1 Plus में ज्यादा पावरफुल बैटरी दी गई है। फोन एक दिन का आराम से बैटरी बैकअप देता है।
कीमत
Nokia 6.1 Plus की कीमत 15,999 रुपए है। वहीं Nokia 6.1 के 4GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है।
यह भी पढ़ें:
इन 5 स्टेप्स की मदद से चोरी हुए फोन का मिनटों में लगा सकते हैं पता
इस एक सेटिंग्स से कोई भी नहीं लगा पाएगा आपकी स्मार्टफोन की लोकेशन का पता
Gmail पर इस एक सेटिंग्स से बिना इजाजत कोई नहीं पढ़ सकेगा आपका भेजा गया ईमेल