इन 5 Multi Tasking एप्स का करें इस्तेमाल, एक साथ होंगे कई काम
इन एप्स की मदद से यूजर्स एक नहीं बल्कि कई काम कर सकेंगे।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। क्या आपको भी कभी लगा कि आपके फोन में कोई ऐसा एप होता जिसकी मदद से आप कई काम कर सकते? तो अब सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको ऐसे एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कई कामों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। जानते हैं इन एप्स के बारे में,
Notification Toggle: एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को यूजर्स से 4.4 स्टार मिला है। एप की साइज 2 एमबी है।
फीचर्स
एप की मदद से आप अपने फोन की नोटिफिकेशन बार को पूरी तरफ से बदल सकते हैं। आप अपनी पसंद की एप्स को बतौर शार्टकट नोटिफिकेशन बार में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Omni Swipe: एप को गूगल प्ले स्टोर पर 50 हजार यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को यूजर्स से 4.6 स्टार मिला है। एप की साइज 4.7 एमबी है।
फीचर्स
एप की मदद से आप कई मल्टी टास्क को एक साथ कर सकेंगे। एप की मदद से आप अपनी पसंद की एप्स को एक साथ भी कर सकेंगे।
Swipeup Utility: एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को यूजर्स से 4.4 स्टार मिला है। एप की साइज 1.7 एमबी है।
फीचर्स
एप को इस्तेमाल करना काफी आसान है। एप की मदद से आप अपनी पंसद के एप्स को एक जगह मैनेज कर सकते हैं।
EAS (Easy app switcher): एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को यूजर्स से 4.6 स्टार मिला है। एप की साइज 1.2 एमबी है।
फीचर्स
एप की मदद से आप होम स्क्रीन को कस्टमाइज कर सकते हैं। एप में कई और शानदार फीचर्स शामिल हैं, जिनकी मदद से आप एप्स को मैनेज कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें:
डिस्प्ले और कैमरा को लेकर ये तीन स्मार्टफोन क्यों हैं सुर्खियों में छाये, जानिए फीचर्स और कीमत
15,000 रुपये से कम कीमत में ये 4 स्मार्टफोन आ सकते हैं आपको पसंद, जानें फीचर्स
मोबाइल पर फ्री में देख पाएंगे IPL, टेलिकॉम कंपनियों ने लॉन्च किए ये इंटरनेट ऑफर्स