Move to Jagran APP

भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ये 5 एप्स, बड़े काम के हैं इनके फीचर्स

इस साल के पहले क्वार्टर में इन 5 एप्स को भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Tue, 17 Apr 2018 04:55 PM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 07:21 AM (IST)
भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ये 5 एप्स, बड़े काम के हैं इनके फीचर्स
भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ये 5 एप्स, बड़े काम के हैं इनके फीचर्स

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। किसी भी मोबाइल को आम से खास बनाते हैं एप्स। एप्स की मदद से आप अपने मोबाइल को स्कैनर से लेकर रिमोर्ट कंट्रोल तक बना सकते हैं। हाल ही में आई ‘एप एनी’ की रिपोर्ट में भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले एप्स के बारे में बताया गया है। ऐसे में हम आपको उन एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है,

loksabha election banner

Facebook- एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। एप को 100 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.1 स्टार मिला है। एप को प्ले स्टोर पर 7 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 59 एमबी है। रिपोर्ट के मुताबिक 2018 के पहले क्वार्टर में फेसबुक को भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है।

UC Browser- एप को 50 करोड़ यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। एप को 4.5 स्टार मिला है, जिसे 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस साल के पहले क्वार्टर में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले एप्स में यूसी ब्राउजर दूसरे स्थान पर आता है।

WhatsApp Messenger- एप को 100 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। एप को 6 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 19 एमबी है। दुनिया के सबसे बड़े टेक्स्ट मैसेंजर में से एक व्हॉट्सएप को इस सूची में तीसरा स्थान मिलता है।

Facebook Messenger- एप को 100 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.0 स्टार मिला है, जिसे 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 47 एमबी है। वीडियो और ऑडियो कॉल जैसे फीचर्स से लेस इस एप को चौथे स्थान पर रखा गया है।

Shareit- एप को 50 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.6 स्टार मिला है। एप को 69 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 14 एमबी है। किसी भी फाइल को तेजी से ट्रांसफर करने के लिए यूजर्स की पहली पसंद में से एक है शेयरइट। रिपोर्ट में एप पांचवें स्थान पर है।

 

यह भी पढ़ें:

Apple के ipad को टक्कर देगा HP का Detachable Chromebook, क्रोम OS पर काम करेगा टैबलेट

Canon ने भारत में लॉन्च किया मिररलेस EOS M50 कैमरा, हर रोशनी में मिलेगी बेहतर फोटो

अपनी पसंद की भाषा में व्हॉट्सएप को करें इस्तेमाल, अपनाएं ये 5 आसान तरीके 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.