Move to Jagran APP

विंक म्यूजिक से लेकर गूगल प्ले म्यूजिक तक, जानिए आपके लिए कौन सी स्ट्रीमिंग सर्विस बेहतर

गाना, विंक म्यूजिक, जियो म्यूजिक और गूगल प्ले म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप में से कौन है ज्यादा बेहतर, जानिए यहां

By Joyeeta BhattacharyaEdited By: Published: Fri, 03 Nov 2017 04:45 PM (IST)Updated: Sun, 05 Nov 2017 03:00 PM (IST)
विंक म्यूजिक से लेकर गूगल प्ले म्यूजिक तक, जानिए आपके लिए कौन सी स्ट्रीमिंग सर्विस बेहतर
विंक म्यूजिक से लेकर गूगल प्ले म्यूजिक तक, जानिए आपके लिए कौन सी स्ट्रीमिंग सर्विस बेहतर

नई दिल्ली (जेएनएन)। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं हों या फिर ऑफिस जाने वाले युवा, आज के समय में कई ऑनलाइन म्यूजिक एप्स पॉपुलर हैं। अब यूजर्स गानों को डाउनलोड करने के बजाय ऑनलाइन सुनना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके लिए यूजर्स को स्मार्टफोन में गाने डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती, बस इंटरनेट कनेक्शन की मदद से वो किसी भी गाने को ऑनलाइन सुन सकते हैं। इंटरनेट पर कई ऐसी ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स मौजूद हैं जो लोगों के इस शौक को पूरा करने में सक्षम हैं। हम अपनी इस खबर में आपको गाना, विंक म्यूजिक, जियो म्यूजिक और गूगल प्ले म्यूजिक के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप फैसला कर पाएं कि आपके लिए इनमें से कौन ज्यादा बेहतर रहेगा।

loksabha election banner

Gaana:

गाना यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस है। इसका इंटरफेस इस्तेमाल करने में काफी आसान है। यह एक फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप है लेकिन इसके एडवांस फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को भुगतान करना होगा। इसकी तुलना दूसरे म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेज से करें तो इसकी म्यूजिक लाइब्रेरी कुछ ज्यादा खास नहीं है। लेकिन इसके सोशल शेयरिंग फीचर की मदद से आप अपनी म्यूजिक एक्टिविटी को दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। यह फीचर गाना पर म्यूजिक सुनने के अनुभव को बेहतर बनाता हैं। एंड्रॉयड समेत सभी प्लैटफॉर्म में इस एप को इस्तेमाल किया जा सकता है। एप की मदद से आप स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि कंप्यूटर पर भी गाने सुन सकते हैं। गाना एप में आप बॉलीवुड म्यूजिक समेत दूसरे भारतीय गानों और इंटरनेशनल म्यूजिक तक का आनंद ले सकते हैं।

Image result for Gaana

Wynk Music:

Wynk म्यूजिक एयरटेल की म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस है जो लंबे समय से बाजार में उपलब्ध है। एयरटेल यूजर्स के अलावा इसे दूसरे लोग भी इस्तेमाल करते हैं। एप में कई खास फीचर्स को शामिल किया गया है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है। एयरटेल यूजर्स इस एप का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन दूसरे यूजर्स को इस एप का प्रयोग करने के लिए पे करना होता है। एप से यूजर गानों को डाउनलोड भी कर सकता है। इस एप में आप बॉलीवुड के हिंदी गाने समेत दूसरी भाषाओं में गाने सुन सकते हैं। आपको बता दे कि यह एप अभी तक सभी प्लैटफॉर्म पर मौजूद नहीं है।

Google Play Music:

Google ने अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस प्ले म्यूजिक की सभी सेवाओं को भारत में लॉन्च किया है। अब गूगल प्ले म्यूजिक पर भी आप स्पॉटीफाई और एप्पल म्यूजिक की तरह लाखों गानों को सुन सकेंगे। इसमें यूजर अपने पसंद के सिंगर के नए, पुराने गानों को सुन सकते हैं। इस एप पर यूजर को करीब चार करोड़ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गाने सुनने को मिलेंगे। गूगल की इस सर्विस को आप एंड्रायड, iOS और वेब पर पा सकते हैं। इसमें आप ऑफलाइन भी गाने सुन सकते हैं। इसमें अपने पसंदीदा गानों को बिना डाउनलोड किए ऑफलाइन मोड में भी सुना जा सकता है। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते है। इसमें 30 दिन का मुफ्त ट्रायल दिया जाता है जिसके बाद इसमें ऑनलाइन गाने सुनने के लिए यूजर को सब्सक्रिब्शन लेना होता है।

Jio Music:

रिलायंस जियो ने जियो म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप को बाजार में पेश किया है। यह एक फ्री म्यूजिक एप है जिसका इस्तेमाल जियो यूजर्स कर सकते हैं। इस एप में आप अनलिमिटेड म्यूजिक डाउनलोड करने से लेकर स्ट्रीमिंग भी कर सकते हैं। इसमें दूसरे म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स की तरह लगभग सभी फीचर्स को शामिल किया गया है। इस एप में रेडियो फीचर को भी शामिल किया गया है जिसे आप 20 क्षेत्रीय भाषाओं में सुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

2500 रुपये से सस्ते फोन्स की रेस में आपके लिए क्या है बेस्ट डील, जानिए

नोकिया 2 बनाम रेडमी 4A : पढ़ें कीमत और फीचर्स के मामले में कौन बेहतर

सस्ते 4G फोन की लड़ाई के बीच आपको कहां मिलेगी बेस्ट डील, जानिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.