Move to Jagran APP

गूगल मैप्स पर खोजें अब अपनी पसंद का खाना, फेसबुक की तरह मिलेगा इवेंट नोटिफिकेशन

गूगल मैप्स पर अब यूजर्स रेस्टोरेंट से लेकर इवेंट तक की जानकारी पा सकते हैं।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Wed, 27 Jun 2018 08:57 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jul 2018 12:45 AM (IST)
गूगल मैप्स पर खोजें अब अपनी पसंद का खाना, फेसबुक की तरह मिलेगा इवेंट नोटिफिकेशन
गूगल मैप्स पर खोजें अब अपनी पसंद का खाना, फेसबुक की तरह मिलेगा इवेंट नोटिफिकेशन

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। गूगल मैप आज हमारे लिए सिर्फ एक फीचर नहीं बल्कि जरूरत बन गया है। एप की मदद से हम किसी भी जगह को आसानी से तलाश कर सकते हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक से लेकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी जानकारी हम एप पर आसानी से देख सकते हैं। ऐसे में गूगल मैप्स में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके साथ कंपनी ने एप्स में कई नए फीचर्स को जोड़ा है। दरअसल हाल ही आयोजित Google I/O 2018 में कंपनी ने कई नए फीचर्स को जोड़ने की बात कही थी जिसे अब लाइव कर दिया गया है। तो जानते हैं गूगल मैप्स के नए फीचर्स को

loksabha election banner

रेस्टोरेंट और शॉपिंग की जानकारी

गूगल मैप्स के नए फीचर में अब आप किसी भी रेस्टोरेंट या शापिंग प्लेस की जानकारी सेकेंड्स में हासिल कर सकते हैं। एप में आप अपनी पसंद के फूड लिस्ट को भी सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस बात की भी जानकारी हासिल कर सकते हैं कि दिखाई दे रही फूड लिस्ट को किसने बनाया है।

फेसबुक की तरह इवेंट की मिलेगी जानकारी

गूगल मैप्स पर अब आपको फेसबुक की तरह हर इवेंट की जानकारी मिलेगी। गूगल ने अपने इस फीचर को हाल ही में जोड़ा है। यूजर्स इवेंट सेक्शन को टाइम और लोकेशन के हिसाब से फिल्टर कर सकते हैं। यानी अगर आप किसी इवेंट को लोकेशन के आधार पर सेट करते हैं तो आपकी पसंद के जगह के हिसाब से एप आपको इवेंट्स की जानकारी देगा। लेकिन अगर आप किसी दिन या समय के आधार पर इसे सेट करते हैं तो एप में आपको अलग जानकारी मिलेगी।

आसान हुआ इंटरफेस

गूगल ने अपने नए अपडेट में इंटरफेस को और भी आसान कर दिया है। नए गूगल मैप्स के इंटरफेस में सर्च बॉक्स के कॉर्नर को राउंड किया गया है। इसके साथ ही एप्स के फॉन्ट भी बदले गए हैं। एप की इंटरफेस को आकर्षक बनाने के लिए ज्यादा व्हाइट स्पेस दिया गया है। इसके अलावा कैटेगरी आइकन को और भी रंगीन और सुंदर बनाया गया है। एप में अब आपको रेस्टोरेंट टाइप के फीचर्ड पब्लिक लिस्ट भी मिलेंगे। इसके अलावा इवेंट टाइमिंग और लिस्ट को भी इस एप के नए फीचर्स में जोड़ा गया है।

बदल सकेंगे नेविगेशन

यूजर्स गूगल मैप्स में नेविगेशन आइकन को कस्टमाइज कर सकते हैं। यानी अगर आप गूगल मैप्स इस्तेमाल करते समय नेविगेशन एरो की जगह किसी कार का सिंबल देखना पसंद करते हैं तो आप इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज्ड कर सकते हैं। हांलाकि यह फीचर अभी आईओएस यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:

HP का टच स्क्रीन वाला लैपटॉप भारत में लॉन्च, स्मार्टफोन की कीमत में खरीद सकेंगे स्टूडेंट्स

स्मार्टफोन्स को लेकर इन 3 अफवाहों का क्या आप भी हो चुके हैं शिकार?

1 मिनट से भी कम समय में बदलें अपने नए Gmail का पासवर्ड, पढ़ें प्रोसेस 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.