HP OmniBook 5 Review: शानदार 2K OLED डिस्प्ले और लंबी बैटरी वाला लैपटॉप, लेकिन क्या ये हर यूजर के लिए बेस्ट?
HP OmniBook 5 हल्के और प्रीमियम डिजाइन के साथ 2K OLED डिस्प्ले, Intel Core Ultra प्रोसेसर, AI फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ देता है।

HP OmniBook 5 Review: शानदार 2K OLED डिस्प्ले और लंबी बैटरी वाला लैपटॉप, लेकिन क्या ये हर यूजर के लिए बेस्ट?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी कॉलेज, ऑफिस या डेली के काम के लिए एक ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जो हल्का, प्रीमियम और लंबे टाइम तक चलने वाला हो, तो HP OmniBook 5 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। हम इस लैपटॉप को पिछले 15 दिन से यूज कर रहे हैं और इसकी परफॉर्मेंस डेली यूज के लिए तो सच में काफी शानदार है।
लैपटॉप Intel Core Ultra प्रोसेसर सीरीज के साथ आने वाला AI PC है, जिसमें NPU से 49 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत ₹1,24,999 है जो इसे इस प्राइस रेंज में काफी अच्छा ऑप्शन बना रही है।
कैसा है इसका डिजाइन?
सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो OmniBook 5 काफी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है। इस लैपटॉप का वजन करीब 1.33 किलोग्राम और थिकनेस भी सिर्फ 13.6mm से शुरू होती है, इसलिए इसे डेली बैग में लेकर चलना आसान है।

पुराने मॉडल की तरह इसमें पोर्टेबिलिटी पर अच्छा फोकस देखने को मिल रहा है। बैकलिट कीबोर्ड, 1.3mm की-ट्रैवल वाला कीबोर्ड और बड़ा टचपैड लंबे टाइम तक काम करने के लिए यूजफुल लगता है। इसमें Thunderbolt 4 USB-C, USB-A और HDMI जैसे जरूरी पोर्ट भी मिल रहे हैं।
14 इंच की 2K OLED डिस्प्ले
लैपटॉप की सबसे बड़ी खूबियों में 14 इंच की 2K OLED डिस्प्ले भी शामिल है। लैपटॉप में 91% तक स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और शानदार कलर रिप्रोडक्शन मिल रहा है। अगर आप मूवी या सीरीज देखना काफी पसंद करते हैं तो इसमें आपको काफी अच्छे कलर मिलेंगे। फोटो एडिटिंग और ऑफिस वर्क के लिए भी काफी बेहतर है।

परफॉर्मेंस में कैसा है लैपटॉप
लैपटॉप में परफॉर्मेंस के लिए Intel(R) Core(TM) Ultra 7 355 (2.30 GHz) प्रोसेसर मिल रहा है। इसमें HP Smart Screen, Task Group और Screen Shift जैसे फीचर्स मल्टीटास्किंग को बेहतर बना रहे हैं। लैपटॉप में FHD IR कैमरा, HDR और टेम्पोरल नॉइस रिडक्शन वीडियो कॉल के एक्सपीरियंस को भी बेहतर बना रहा है।
हालांकि, अगर आपकी प्रायोरिटी हाई-एंड गेमिंग या बहुत भारी प्रोफेशनल एडिटिंग है, तो ये लैपटॉप थोड़ा हीट हो सकता है। हमने अपनी टेस्टिंग के दौरान इस लैपटॉप में GTA 5, Fall Guys और PUBG जैसे गेम्स को भी इनस्टॉल करके खेला, लैपटॉप ने इसमें भी काफी अच्छा परफॉर्मेंस दिया।
कैसी है लैपटॉप की साउंड क्वालिटी?
Movies और Casual Content के लिए तो इस लैपटॉप के स्पीकर ठीक हैं, लेकिन अगर आपको पावरफुल ऑडियो एक्सपीरियंस चाहिए तो हेडफोन्स या एक्सटर्नल स्पीकर्स लेने होंगे।

लैपटॉप का बैटरी बैकअप कैसा है?
बैटरी भी इस लैपटॉप की काफी अच्छी है। HP के मुताबिक ये वीडियो प्लेबैक में 21.5 घंटे तक चल सकता है और हमारी टेस्टिंग में भी इसकी बैटरी ने काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी। इसमें 59W USB-C GaN चार्जर से 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है।
पिछले इस्तेमाल में भी OmniBook सीरीज की बैटरी लाइफ अच्छी देखने को मिली है, इसलिए स्टूडेंट्स और लगातार ट्रेवल करने वालों के लिए तो ये खास तौर पर अच्छा ऑप्शन लग रहा है।
लैपटॉप में क्या बेहतर हो सकता था?
इसकी शुरुआती कीमत ₹1,24,999 है, इसलिए बजट यूजर्स को थोड़ा-सा महंगा लग सकता है। साथ ही, हाई-एंड गेमिंग या बहुत भारी प्रोफेशनल वर्क के लिए इसे खरीदने से पहले दूसरे ऑप्शंस को भी देखना बेहतर रहेगा।
ओवरऑल तो HP OmniBook 5 उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन प्रीमियम ऑल-राउंडर ऑप्शन है जिन्हें पोर्टेबल डिजाइन, शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी और AI बेस्ड फीचर्स एक ही लैपटॉप में चाहिए। कॉलेज स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और कंटेंट-कंज्यूमर्स इसे ले सकते हैं।
