Move to Jagran APP

अब अपने Love Partner को खोजने के लिए Love Guru की नहीं बल्कि इन Apps की मदद लें

इन ऐप्स को आप फ्री में Play store पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इनमें आपको फ्री और पेड दोनों वर्जन चुनने का मौका मिलता है।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 07:31 AM (IST)
अब अपने Love Partner को खोजने के लिए Love Guru की नहीं बल्कि इन Apps की मदद लें
अब अपने Love Partner को खोजने के लिए Love Guru की नहीं बल्कि इन Apps की मदद लें

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपको तीन ऐसे ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लव पार्टनर को खोजने में मदद करेंगे। यानी की आप इन ऐप्स पर अपने पसंद के पार्टनर को चुन सकते हैं। इन ऐप्स को आप फ्री में Play store पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इन ऐप्स को इस्तेमाल करना काफी आसान है और इनमें आपको फ्री और पेड दोनों वर्जन चुनने का मौका मिलता है। तो जानते हैं इन ऐप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।

loksabha election banner

Tinder

इस ऐप को 10 करोड़ यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। Play store पर इसे 4.0 स्टार मिला है, जिसे 28 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज 69MB है। यह एक डेटिंग ऐप है। इसमें आपको फ्री और पेड दोनों वर्जन मिलता है। आपको ऐप में अपने पसंद के मुताबिक पार्टनर चुनने का मौका मिलता है। ऐप में आपको दाईं और बाईं और स्वैप करना होता है। अगर आपको कोई पसंद है तो दाईं और स्वैप करें और अगर पसंद नहीं है बाईं और स्वैप करना होगा। आपने जिसे पसंद किया है अगर वो भी आपको पसंद करे तो फिर आप मैसेज में सामने वाले से बात कर सकते हैं।

Happn

इस ऐप को 1 करोड़ यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। Play store पर इसे 4.3 स्टार मिला है। इसे 11 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज आपके डिवाइस पर निर्भर करती है। इस ऐप की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका लोकेशन ट्रैकिंग है। यानी दो लोग जो इस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं अगर वो अगल-बदल से गुजरेंगे, तो ऐप दोनों ही यूजर्स को नोटिफिकेशन देगा। इस ऐप पर आप आसानी से अपने पार्टनर की लोकेशन का पता लगा सकते हैं।

Lovely

इस ऐप को 50 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। Play store पर इसे 4.5 स्टार मिला है। इसे 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 12MB है। यह भी एक डेटिंग ऐप है। इस ऐप में आप अपनी पसंद के पार्टनर को चुन सकते हैं। इसके अलावा आप यहां यह भी तय कर सकते हैं कि आप अपने पार्टनर को कहां डेट करना चाहते हैं। ऐप का इंटरफेस सिंपल है जिससे इसे इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें:

Xiaomi Redmi 6A Vs Xiaomi Redmi 5A: 6,000 रुपये से कम कीमत में किसे खरीदें

Honor 7S Vs Micromax Yu Ace: 5,999 रुपये से शुरू होने वाले स्मार्टफोन में कौन है सबसे बेहतर

Yu Ace Vs Infinix Smart 2 Vs Redmi 5A: 6000 रुपये से कम कीमत में कौन से सबसे बेहतर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.