Move to Jagran APP

इन 4 Smartwatch के बहतरीन लुक्स को Ladies और Gents दोनों कर रहे हैं पसंद

इन स्टाइलिश Smartwatches में आपको जीपीएस से लेकर वाटरप्रुफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:23 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 10:43 PM (IST)
इन 4 Smartwatch के बहतरीन लुक्स को Ladies और Gents दोनों कर रहे हैं पसंद
इन 4 Smartwatch के बहतरीन लुक्स को Ladies और Gents दोनों कर रहे हैं पसंद

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपके लिए चार ऐसे Smartwatch लेकर आए हैं जिनके लुक्स को न सिर्फ पुरूष बल्कि महिलाएं भी काफी पसंद कर रही है। इन Smartwatchमें आपको जीपीएस से लेकर वाटरप्रुफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा आप इन Smartwatch को एक बार फुल चार्ज करके पूरे दिन तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। तो जानते हैं इन Smartwatchके नाम और फीचर्स के बारे में।

loksabha election banner

Apple Watches with Milanese loop

इसकी स्क्रीन रेजोल्यूशन 312×390 पिक्सल है। डिवाइस में ब्लूटूथ सपोर्ट v4.0 और वाई-फाई (802.11b/g/n) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस 18 घंटे तक की बैटरी बैकअप देता है। डिवाइस आपकी दिल की धड़कन से लेकर आप दिन भर में कितने चले इसकी पूरी जानकारी देता है। डिवाइस iPhone 5, iPhone 5c, iPhone 5s, iPhone 6, iPhone 6 plus, iPhone 6s, iPhone 6s plus और ios 8.2 से ऊपर वाले स्मार्टफोन्स को सपोर्ट करता है। डिवाइस वाटर रेजिस्टेंट है और यह आपको मौसम की भी जानकारी देता है।

Asus Zenwatch 3

इसमें 1.39 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिला है। इसमें आपको 4GB की स्टोरेज और 512MB की रैम मिलती है। इसमें ब्लूटूथ 4.1 और वाई-फाई जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिवाइस एक बार फुल चार्ज करने पर 2 दिनों तक चलता है। यह डिवाइस एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है। इस पर पानी का असर नहीं होता है।

Fossil Q Wanderer 2.0 smartwatch

इसमें 1.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 320×290 पिक्सल है। इसमें आपको स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर मिलता है। इसमें आपको 4GB की स्टोरेज और 512MB की रैम मिलती है। डिवाइस एक बार फुल चार्ज करने पर 1 दिन तक चलता है। यह डिवाइस एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है।

Motorola Moto 360 sports

डिवाइस में आपको 4GB की स्टोरेज और 512MB की रैम मिलती है। इसमें ब्लूटूथ और वाई-फाई 802.11 b/g जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिवाइस एक बार फुल चार्ज करने पर 1 दिन तक चलता है। यह डिवाइस एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है। इस पर पानी का असर नहीं होता है। डिवाइस वाटर रेजिस्टेंट है। यह आपके दिल की धड़कन से लेकर मौसम तक का हाल बताता है। इसमें आपको GPS फीचर भी मिलता है, जिससे आप वॉच पर ही किसी भी लोकेशन का पता लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

इन 4 तरीकों से अपने स्लो लैपटॉप की स्पीड कर सकते हैं तेज

Whatsapp पर इस ट्रिक से बिना नंबर Save किए किसी को भी भेज सकते हैं मैसेज

इन 5 तरीकों की मदद से गीले स्मार्टफोन को खराब होने से बचा सकते हैं आप 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.