चोर की शक्ल से लेकर फोन की लोकेशन तक की जानकारी देंगे ये 4 एप्स
इन एप्स को मोबाइल के चोरी से पहले एक्टिवेट करने पर आप चोर की शक्ल से लेकर लोकेशन तक की सारी जानकारी पा सकेंगे।
नई दिल्ली(टेक न्यूज)। स्मार्टफोन सिर्फ बात करने के लिए एक डिवाइस ही नहीं बल्कि हमारी जरूरत बन चुकी है। फोन में हमारे बैंक अकाउंट डिटेल्स, पर्सनल फोटो और विडियोज, डाक्युमेंट और कॉन्टेक्ट नबर्स जैसे कई डाटा सेव रहते हैं। इसका मतलब यह है कि स्मार्टफोन का चोरी होना मतलब हमारी जानकारियों का चोरी होना। इसलिए हम 4 ऐसे एप्स लेकेर आए हैं जिन्हें मोबाइल के चोरी से पहले एक्टिवेट करने पर आप अपने डाटा को बैकअप और डिलीट करने के साथ चोर की शक्ल और लोकेशन के बारे में भी जान पाएंगे। जानते हैं इन एप्स के बारे में,
Avast Mobile Security (Avast Software)- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है। एप को 50 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 9 एमबी है।
फीचर्स: एप वायरस स्कैनिंग, प्रोटेक्शन, बैकअप ऑप्शन, पॉवर सेविंग के साथ एंटी थेफ्ट सर्विस भी देता है। आप अपने फोन को कहीं से भी लॉक कर सकते हैं। Stealth Mode को एक्टिवेट करने के बाद चोर को पता नहीं चलेगा कि आपके फोन में Avast सिक्योरिटी लगा है। Avast सिम कार्ड बदलने से लेकर फोन के लॉक होने तक की नोटिफिकेशन देता है। एप के कई फीचर्स के लिए आपको भुगतान करना पड़ेगा। एप आईओएस, एंड्रॉयड, विंडोज, लिनक्स और मैक ऑपरेटिंग सिस्टम को स्पोर्ट करता है।
Lookout (Lookout Mobile Security)- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। एप को 9 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 9.8 एमबी है।
फीचर्स: एप मालवेयर प्रोटेक्शन, सिक्योरिटी और ट्रैकिंग जैसी सर्विस देता है। फोन की बैटरी खत्म होने से पहले के लास्ट लोकेशन के बारे में आपको पता चल सकेगा। आप कहीं से भी फोन के डाटा का बैकअप बनाकर उसे डिलीट कर सकते हैं। एप चोर की फोटो लेकर आपको मेल कर देता है। साथ ही आपको लास्ट लोकेशन की भी जानकारी देता है। 2 सप्ताह के लिए एप ट्रायल पर मिलेगा। इसके बाद आपको 3 डॉलर प्रति महीना देना होगा।
Find My Device- एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है, जिसे 5 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 1.8 एमबी है।
फीचर्स: एप किटकैट या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन पर ही काम करता है। एप तभी काम करेगा जब आपने अपने डिवाइस में गूगल साइन इन के साथ लोकेशन इनेबल्ड कर रखा हो। एप के जरिए लोकेशन हिस्ट्री की मदद से आप फोन की लोकेशन का पता लगा सकते हैं। इस एप की मदद से आप आखिरी बार कनेक्टेड वाईफाई एक्सेस प्वाइंट की भी जानकारी का पता लगा सकेंगे। एप यह भी जानने में मदद करता है कि फोन में कितनी बैटरी बची हुई है।
Cerberus anti theft (LSDroid)- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। एप को 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 4.3 एमबी है।
फीचर्स: एप एक सप्ताह के लिए फ्री में मिलेगा। इसके बाद आपको साल भर के लिए 6 डॉलर खर्च करना होगा। आप फोन को वेबसाइट और एसएमएस के जरिए भी ट्रैक कर सकेंगे। एप की मदद से फोन साइलेंट मोड में भी रिंग करने लगेगा। आप फोन को यूनिक कोड के जरिए लॉक कर सकते है। एप चोर की फोटो लेकर आपको मेल कर देता है। साथ ही आपको लास्ट लोकेशन की भी जानकारी देता है।
यह भी पढ़ें:
दीवार के पार खड़े इंसान को देख सकेंगे आप, जानें इस तकनीक में क्या है खास?
Google Translate पर अब किसी भी भाषा का हिन्दी में मिलेगा सटीक ट्रांसलेशन
Gmail पर भेजा हुआ ई-मेल अपने आप हो जाएगा डिलीट, बस फॉलो करें ये स्टेप्स