Move to Jagran APP

मोटोपा घटाएंगे ये 6 एप्स, डाइट प्लान से लेकर वर्क आउट तक का रखेंगे ख्याल

ये फिटनेस एप्स आपके खान-पान से लेकर आपके व्यायाम तक का रखेंगे ख्याल।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Fri, 06 Apr 2018 04:24 PM (IST)Updated: Sat, 07 Apr 2018 07:43 AM (IST)
मोटोपा घटाएंगे ये 6 एप्स, डाइट प्लान से लेकर वर्क आउट तक का रखेंगे ख्याल
मोटोपा घटाएंगे ये 6 एप्स, डाइट प्लान से लेकर वर्क आउट तक का रखेंगे ख्याल

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। क्या आप मोटापे से परेशान हैं? क्या हर दिन प्लान बना कर भी आप जिम नहीं जा पा रहे हैं? तो अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना जिम जाए अपना वजन घटा सकते हैं। जानतें हैं इन एप्स के बारे में,

loksabha election banner

(MyFitnessPal,Inc.)- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.6 स्टार मिला है। एप को 17 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 24 एमबी है।

फीचर्स

एप में 6 लाख ये ज्यादा का डाटाबेस मौजूद है, जो कई तरह के भोजन की जानकारी रखता है। एप काफी लोकप्रिय है। एप में बारकोड स्कैनर तक के फीचर्स दिए गए हैं। एप की मदद से आप किसी भी खाद्य पदार्थ की कैलोरी का हिसाब लगा सकते हैं। मोटिवेट करने के लिए एप्स में कई तरह के टिप्स मिलेंगे। एप आपका डाइट प्लान तैयार करता है।

My Diet Coach(InspiredApps(A.L)LTD)- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.4 स्टार मिला है, जिसे 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 31 एमबी है।

फीचर्स

एप में तेजी से वजन घटाने को लेकर कई तरह की जानकारी आपको मिलेंगी। एप आपके फिटनेस मोटिफिकेशन को कई टिप्स के आधार पर बढ़ाता है। एप को आप डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। एप आपका डाइट प्लान भी बनाता है।

30 Day Fitness Challenge(Leap Fitness Group)- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.8 स्टार मिला है। एप की साइज 11 एमबी है।

फीचर्स

एप आपको हर दिन दिए गए टारगेट के बारे में याद दिलाता है। एप में फुल बॉडी चेंज से लेकर एब्स बनाने तक के लिए अलग-अलग टिप्स दिए गए हैं। एप 30 दिनों का एक डारगेट सेट करता है।

Lifesum (Lifesum)- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.4 स्टार मिला है। एप को 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 27 एमबी है।

फीचर्स

एप आपके खान पान का ध्यान रखता है। एप फिटनेस को लेकर आपको जानकारी देता है। एप आपके खाना खाने के समय से लेकर कैलोरी तक का ध्यान रखता है।

Lose It(FitNow,Inc.)- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.4 स्टार मिला है, जिसे 66 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 33 एमबी है।

फीचर्स

एप आपसे आपके बारे में कुछ सवाल करेगा। इन सवालों का आपको जवाब देना होगा, जिनके आधार पर एप आपका फूड प्लान तैयार करेगा। एप को आप डिवाइस से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा एप आपकी एक्टिविटी को भी ट्रैक कर सकता है।

HealthifyMe Weight Loss Coach(HealthifyMe)- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.6 स्टार मिला है। एप की साइज 27 एमबी है।

फीचर्स

एप में इस बात का दावा किया गया है कि प्लान फोलो करने पर आप एक महीने में 2 किलोग्राम तक वजन घटा सकते हैं। एप आपके फिटनेस डारगेट को सेट करता है। एप को आप डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मोबाइल पर फ्री में देख पाएंगे IPL, टेलिकॉम कंपनियों ने लॉन्च किए ये इंटरनेट ऑफर्स

Apple कर रहा खास तकनीक पर काम, स्क्रीन को बिना छुए कर सकेंगे इस्तेमाल

गेम के दीवानों के लिए डेल ने G Series के 4 लैपटॉप को किया लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.