बस की टिकट बुक करने के लिए इन एप्स का करें इस्तेमाल, चुनें पसंद की सीट
इन एप्स के जरिए यूजर्स अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक करने से लेकर अपनी पसंद की सीट भी चुन सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स अपनी यात्रा को फोन में ट्रैक भी कर सकते हैं।
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। छुट्टियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में कई जगहों के लिए ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना एक बड़ी चुनौती होती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसी एप्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनकी मदद से न आप सिर्फ बस में अपनी टिकट बुक कर सकेंगे बल्कि अपनी मनचाही सीट भी पसंद कर सकेंगे। इन एप्स में आपको और भी कई सुविधाएं मिलती हैं। जानते हैं इन एप्स के बारे में।
Yatra: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिले हैं। एप को 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 23 एमबी है।
फीचर्स- एप की मदद से न आप सिर्फ बस बल्कि फ्लाइट और होटल्स को भी बुक कर सकते हैं। एप्स में आपको कई ऑफर्स और कैशबैक मिलते हैं।
MakeMyTrip: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.2 स्टार मिले हैं। एप को 5 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 20 एमबी है।
फीचर्स- एप में 12,000 बस रूट और 1,300 से ज्यादा बस ऑपरेटेर्स को चुनने का विकल्प मिलता है। एप में आप डीलक्स, स्लीपर, एक्सप्रेस, वोल्वो जैसी बस को चुन सकते हैं।
RedBus: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिले है, जिसे 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 14 एमबी है।
फीचर्स- एप अपनी बस सेवा की लिए जाना जाता है। एप में आपको 70,000 हजार ये ज्यादा रूट और करीब 2,300 से ज्यादा बस ऑपरेटर्स को चुनने का विकल्प मिलता है। बस को बुक करने से लेकर आप कैंसिल तक कर सकते हैं। साथ ही आप अपने बस की पोजिशन को फोन में ट्रैक भी कर सकते हैं।
AbhiBus: एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.1 स्टार मिले हैं, जिसे 51 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 8.9 एमबी है।
फीचर्स- एप में आपको 75,000 हजार ये ज्यादा रूट और करीब 2,500 से ज्यादा बस ऑपरेटर्स को चुनने का विकल्प मिलता है। एप को आप गूगल या फेसबुक अकाउंट से भी लिंक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी यात्रा के लिए ऑन लाइन बैंकिंग से लेकर मोबाइल वॉलेट तक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
लैपटॉप बेचने से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं होगी परेशानी
ये हैं दमदार फीचर्स वाले LED टीवी, कीमत 30000 रुपए से कम
सचिन से कोहली तक, जानिए कौन सा खिलाड़ी करता है किस ब्रैंड के फोन का इस्तेमाल