Move to Jagran APP

इस त्योहार बिना क्रेडिट कार्ड EMI पर करें खरीदारी, Amazon और Flipkart ने लॉन्च की ये सर्विस

Amazon Pay EMI और Flipkart Debit Card EMI की सर्विसेज का इस्तेमाल करके आप बिना क्रेडिट कार्ड शॉपिंग कर सकते हैं।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 04:33 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 07:31 AM (IST)
इस त्योहार बिना क्रेडिट कार्ड EMI पर करें खरीदारी, Amazon और Flipkart ने लॉन्च की ये सर्विस
इस त्योहार बिना क्रेडिट कार्ड EMI पर करें खरीदारी, Amazon और Flipkart ने लॉन्च की ये सर्विस

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने एक नया Amazon Pay EMI लॉन्च किया है। इस फीचर को उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में यूजर्स इस सेवा के जरिए बिना क्रेडिट कार्ड EMI पर खरीदारी कर सकते हैं। अमेजन की इस सेवा का फ्लिपकार्ट के Flipkart Debit Card EMI से मुकाबला है। इस सेवा के जरिए भी आप बिना किसी क्रेडिट कार्ड के EMI पर शॉपिंग कर सकते हैं। तो जानते इन दोनों कंपनियों के सर्विसेज के बारे में और ये भी कि इस त्योहार किस सर्विस का इस्तेमाल आपके लिए रहेगा फायदे का सौदा।

loksabha election banner

क्रेडिट फेसिलिटी

बिना क्रेडिट कार्ड खरीदारी करने के लिए आपको अमेजन पर Amazon Pay EMI का फीचर मिलता है, वहीं फ्लिपकार्ट पर आपको Flipkart Debit Card EMI नाम का फीचर मिलता है।

खरीदारी

Amazon Pay EMI की मदद से आप अमेजन पर 8,000 रुपये की सबसे कम खरीदारी कर सकते हैं। वहीं 60,000 रुपये की आप अधिकतम खरीदारी करने का भी विकल्प मिलता है।

Flipkart Debit Card EMI पर आपके बैंक पर तय करता है कि आप सबसे कम कीमत वाले प्रोडक्ट को EMI पर खरीद सकते हैं। वहीं बात करें सबसे ज्यादा की खरीदारी की तो आप 1,00,000 रुपये तक की सबसे ज्यादा EMI पर खरीदारी कर सकते हैं।

बैंक

Amazon Pay EMI की सुविधा जिन बैंक अकाउंट्स पर मिल रही है उनमें HDFC Bank, ICICI Bank, Canara Bank, Citibank और Kotak Mahindra Bank शामिल हैं।

वहीं, Flipkart Debit Card EMI की सुविधा जिन बैंक अकाउंट्स पर मिल रही है उनमें HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank और State Bank of India (SBI) शामिल हैं।

कितने दिनों में भरनी होगी EMI की किश्त?

Amazon Pay EMI और Flipkart Debit Card EMI से खरीदारी करने पर आपको 3 से 12 महीनों तक का समय मिलता है। यह प्रोडक्ट पर निर्भर करता है कि आपको अपनी EMI की किश्त कितने दिनों में भरनी है।

किन प्लेटफॉर्म्स पर कर सकते हैं इस्तेमाल

Amazon Pay EMI को अभी हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसलिए अभी आप इस सेवा का इस्तेमाल केवल मोबाइल फोन पर ही कर सकते हैं। यानी कि आप इस सेवा का इस्तेमाल केवल अमेजन ऐप पर ही कर सकते हैं।

वहीं, Flipkart Debit Card EMI की सुविधा का आप ऐप और वेबसाइट दोनों पर फायदा उठा सकते हैं।

क्या चाहिए?

Amazon Pay EMI का इस्तेमाल करने के लिए न तो आपको किसी डाक्यूमेंटेशन की जरुरत है और न ही आपको कोई प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।

वहीं, Flipkart Debit Card EMI आपको डाक्यूमेंटेशन देने होंगे लेकिन यहां आपसे कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी।

यह भी पढ़ें:

इन 4 तरीकों से अपने स्लो लैपटॉप की स्पीड कर सकते हैं तेज

Whatsapp पर इस ट्रिक से बिना नंबर Save किए किसी को भी भेज सकते हैं मैसेज

इन 5 तरीकों की मदद से गीले स्मार्टफोन को खराब होने से बचा सकते हैं आप 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.