व्हॉट्सएप के अलावा ये 5 एप्स हो सकते हैं आपकी पहली पसंद, सिक्योरिटी फीचर्स करेंगे हैरान
इन एप्स को सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर्स के लिए जाना जाता है।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। अगर व्हॉट्सएप की सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर आपको भरोसा नहीं है, तो आपके लिए हम लेकर आएं हैं ऐसे 5 एप्स जिन्हें सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर्स के लिए जाना जाता है। जानतें हैं इन एप्स के बारे में,
Telegram- एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। एप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.4 स्टार मिला है। एप को प्ले स्टोर पर 29 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 12 एमबी है।
- एप को सिक्योरिटी फीचर्स के लिए जाना जाता है।
- मोबाइल और पीसी दोनों ही प्लेटफार्म को स्पोर्ट करता है।
- अगर प्राइवेसी आपकी पहली पसंद है तो एप शानदार विकल्प है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक एप आपकी जानकारी को सरकार से भी साझा नहीं करता है।
Signal Private Messenger- एप को 50 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। एप को 4.6 स्टार मिला है, जिसे 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 27 एमबी है।
- कॉल और मैसेज के लिए रोबस्ट एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन है।
- कंपनी के मुताबिक वो खुद आपके मैसेज को नहीं पढ़ सकती।
- कंपनी दावा करती है कि उसके लिए प्राइवेसी सबसे पहले है।
Wire- एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.1 स्टार मिला है। एप को 27 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 16 एमबी है।
- एप को स्विस कंपनी ने डेवेलप किया है।
- एप की मदद से आप टेक्स्ट, फोटो, वीडियो इत्यादि भेज सकते हैं।
- आप इसे मल्टिपल एकाउंट से भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- एप का कॉल क्वालिटी शानदार है।
Wafer- एप को 5 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.3 स्टार मिला है, जिसे 2 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 38 एमबी है।
- एप में एक्सप्रेशन के लिए स्टीकर्स से लेकर वीडियो तक के फीचर्स हैं।
- एप में सिक्योरिटी को लेकर खासा ध्यान दिया गया है।
Cyphr- एप को 10 हजार यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.1 स्टार मिला है। एप की साइज 11 एमबी है।
- कंपनी आपके जियो लोकेशन के डाटा को स्टोर नहीं करती है।
- कंपनी डिवाइस की आईपी, आईडी और प्लेटफॉर्म संबंधी जानकारी स्टोर नहीं करती है।
- कंपनी के दावे के मुताबिक आपके मैसेज को खुद कंपनी तक नहीं पढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें:
Redmi Y2 vs Vivo Y71 vs Samsung Galaxy J6: जानें आपके लिए कौन सा फोन बेहतर
Motorola E5 सीरीज के 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ
नूबिया ने लॉन्च किया नया गेमिंग स्मार्टफोन, शाओमी और रेजर से होगी टक्कर