इन 5 एप्स की मदद से Call और SMS को करें ब्लाक, कई और फीचर्स भी हैं शामिल
इन 5 एप्स की मदद से आप किसी भी नंबर को आसानी से ब्लॉक कर सकते हैं।
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। क्या आप किसी नंबर से लगातार आ रहे कॉल और एसएमएस से परेशान हो चुके हैं? तो अब परेशान होने की जरूरत नही है। हम आपको कुछ ऐसी एप्स के बारे में बता रहे हैं, जो कॉल और एसएमएस को ब्लॉक करने के अवाला भी और कई काम आ सकती हैं। आइए जानते हैं इन एप्स के बारे में।
True Caller: एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिले है, जिसे 70 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 17 एमबी है।
फीचर्स: किसी भी नंबर को ट्रैक करने के लिए TRUECALLER सबसे लोकप्रिय एप है। इस एप की मदद से आप किसी भी नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं।
Avast Mobile Security 2018: एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिले हैं। एप को 50 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 9.8 एमबी है।
फीचर्स: एप को एंटी वायरस के लिए जाना जाता है, लेकिन कम यूजर्स ही इस बात को जानते हैं कि एप का इस्तेमाल कॉल ब्लॉक करने के लिए भी होता है।
Calls Blacklist (Vlad Lee): एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.5 स्टार मिला है। एप को 4 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 2.2 एमबी है।
फीचर्स: एप की मदद से ऑप किसी भी कॉल या मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं। एप में आपको शिड्यूल करने की भी सुविधा मिलती है।
Calls ID, Block & Phone Call Recorder: एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को 4.4 स्टार मिले है। एप को 4 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 16 एमबी है।
फीचर्स: एप में कॉल और एसएमएस ब्लॉक करने के अलावा आपको कॉल रिकॉर्ड करने का भी विकल्प मिलता है।
Call Blocker (AndroidRock): एप को गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.6 स्टार मिले है, जिसे 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 2.5 एमबी है।
फीचर्स: एप की मदद से आप किसी भी नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
डिस्प्ले और कैमरा को लेकर ये तीन स्मार्टफोन क्यों हैं सुर्खियों में छाये, जानिए फीचर्स और कीमत
15,000 रुपये से कम कीमत में ये 4 स्मार्टफोन आ सकते हैं आपको पसंद, जानें फीचर्स
मोबाइल पर फ्री में देख पाएंगे IPL, टेलिकॉम कंपनियों ने लॉन्च किए ये इंटरनेट ऑफर्स