इन 4 बेहतरीन एंड्रॉयड गेम्स को यूजर्स कर रहे हैं पसंद, जानें क्या है खास
शानदार ग्राफिक्स वाले इन गेम्स में कई लेवल हैं जिन्हें आपको एक तय समय में पार करना होता है।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। अगर आपको भी स्ट्रैटिजिक गेम्स खेलना पसंद है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं 4 बेहतरीन गेम्स। जानते हैं इन गेम्स के नाम और फीचर्स के बारे में,
Royal Revolt 2: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है। एप को 6 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 78 एमबी है।
फीचर्स- गेम में कई राउंड्स हैं। हर राउंड को आपको एक तय समय में पूरा करना है। गेम में आपको खुद के एक सेना मिलती है जो स्टेज के साथ बढ़ती रहती है। आपको अपने सेना से लेकर हथियारों तक को बढ़ाना होता है।
DomiNations: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है, जिसे 6 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 74 एमबी है।
फीचर्स- यह एक स्ट्रैटिजिक गेम है। गेम में आपको अपने एम्पायर बनाना होता है। गेम में कई लेवल्स दिए गए हैं।
Empire War: एप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। एप को 71 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 63 एमबी है।
फीचर्स- एप में आपको अपने टास्क को पुरा करना होता है। यह एक स्ट्रैटिजिक गेम है।
Olympus Rising: एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.6 स्टार मिला है, जिसे 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 83 एमबी है।
फीचर्स- गेम में न सिर्फ आपको दूसरे किलों को जितना है बल्कि अपने किले को भी बचाना है। गेम में आपको कई हीरोज और भगवान मिलते हैं जिनकी मदद से आपको जंग लड़नी होती है। गेम का ग्राफिक्स 3डी है और इसकी म्यूजिक भी शानदार है।
यह भी पढ़ें:
अब फोटो देखकर उसकी पूरी जानकारी बताएगा गूगल, इन स्टेप्स को करें फॉलो
सचिन से कोहली तक, जानिए कौन सा खिलाड़ी करता है किस ब्रैंड के फोन का इस्तेमाल
भारत में इन 8 पॉवर बैंक को यूजर्स कर रहे हैं पसंद, कम कीमत में ज्यादा बैटरी बैकअप