इन 3 एप्स की मदद से अपनी आवाज बदल कर दोस्तों से करें बात, जानें क्या है खास
इन 3 एप्स की मदद से आप अपनी आवाज को कई तरह से बदल सकते हैं जिन्हें कोई पहचान नहीं पाएगा
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। क्या आपको भी लगता है कि दोस्तों से मजाक में आप हमेशा कमजोर पड़ जाते हैं, तो हम आपके लिए तीन ऐसे एप्स लेकर आएं हैं जिनकी मदद से आप अपनी आवाज बदल कर अपने दोस्तों को चकमा दे सकते हैं। जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।
Best Voice Changer: एप को 1करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 3.6 स्टार मिला है। एप को 95 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 5.6 एमबी है।
फीचर्स: एप आपको वॉयस फाइल्स को रिकॉर्ड करने की इजाजत देता है। इसके साथ आप अपने फाइल्स को इंपोर्ट भी कर सकते हैं। एक बार फाइल लोड होने पर आपके पास कई तरह की वॉयस इफेक्ट मौजूद हो जाती है। इसके बाद आप अपनी आवाज को किसी तरह के भी बना सकते हैं।
Call Voice Changer: एप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 3.6 स्टार मिला है। एप को 34 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 13 एमबी है।
फीचर्स: एप की मदद से आप अपनी आवाज को कॉल के दौरान बदल सकते हैं। यहां आपको एप की सेवा का इस्तेमाल करने के लिए इसके प्लान्स को खरीदना होगा। लेकिन उससे पहले आप एप में मौजूद डेमो को सुन सकते हैं।
FunCall: एप को 50 हजार यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। एप की साइज 23 एमबी है।
फीचर्स: एप का इंटरफेस काफी सिंपल है। एप में आपको कई इफेक्ट्स मिलते हैं जिनकी मदद से आप अपनी आवाज को बदल सकते हैं। एप में आप वॉयस डेमो को भी सुन सकते हैं
यह भी पढ़ें:
गूगल का नया एप Neighbourly लॉन्च, पड़ोस से लेकर पड़ोसियों तक की देगा जानकारी
50 मीटर गहरे पाने में काम करने वाला Xiaomi Mi Band 3 लॉन्च, iVoomi से होगा मुकाबला
10000 रुपये से कम कीमत में ये 5 स्मार्टफोन आएंगे आपको पसंद, जानें फीचर्स