विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एंड्रायड फोन के बाजार में नया फोन-नोकिया एक्स

By Edited By:
Published: Wed, 19 Feb 2014 01:51 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2014 03:23 PM (IST)

नोकिया के नये एंड्रायड फोन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म रहा इन अफवाहों में एक मुद्दा इसके नाम पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नोकिया के नए एंड्रायड फोन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म रहा इन अफवाहों में एक मुद्दा इसके नाम पर भी था। पर सूत्रों के अनुसार इसके नाम का खुलासा कर दिया गया है। इस नए एंड्रायड फोन का नाम नोकिया एक्स रखा गया है।

पढ़ें: नोकिया लूमिया की इमेज

इसके पहले खबर यह आई थी की नोकिया नोरमैंडी कोडनेम देकर एंड्रायड फोन पर काम कर रहा है पर बाद में यह खारिज की गयी। हालांकि फिलहाल यह खबर है कि 24 फरवरी को बार्सिलोना में मोबाइल व‌र्ल्ड कांफ्रेंस में फिनिश मोबाइल कंपनी नोकिया अपना नया एंड्रायड फोन लांच करेगी।

रिपोर्ट के अनुसार इस नए एंड्रायड सेट नोकिया एक्स में 854 गुणा 480 रिज्योलूशन के साथ 4 इंची का डिसप्ले है। साथ ही, इसमें 512 एमबी रैम, 4 जीबी इंटर्नल स्टोरेज है जिसे यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड के सहारे बढ़ा भी सकते हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी है और यह डुअल सिम को सपोर्ट करेगा।

नोकिया के नए एप्प

विशेष बात यह है कि यह गूगल के आधुनिक ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड 4.4 किटकैट पर आधारित है।