Move to Jagran APP

Xiaomi Redmi Note 8 Pro कंपनी का पहला 64MP कैमरा फोन हुआ लॉन्च, पढ़ें इवेंट की पूरी डिटेल्स

Xiaomi Redmi Note 8 Redmi Note 8 Pro Redmi TV Redmi Book 14 Launch Live Updates Xiaomi Redmi ब्रांड ने चीन में Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 12:41 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 04:41 PM (IST)
Xiaomi Redmi Note 8 Pro कंपनी का पहला 64MP कैमरा फोन हुआ लॉन्च, पढ़ें इवेंट की पूरी डिटेल्स
Xiaomi Redmi Note 8 Pro कंपनी का पहला 64MP कैमरा फोन हुआ लॉन्च, पढ़ें इवेंट की पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro Launch: Xiaomi Redmi Note 8 Series को आज लॉन्च कर दिया गया है। Redmi Note 8 को 999 Yuan यानि की करीब Rs 10000 में लॉन्च किया गया है। वहीं, Redmi Note 8 Pro की कीमत 1399 Yuan यानि की करीब Rs 14000 में लॉन्च किया गया है। Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro दोनों में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन फ्रंट और बैक में दिया गया है। दोनों हैंडसेट्स में कई फीचर्स समान दिए गए हैं। हालांकि, इनमें कई चीजें अलग भी हैं। Redmi Note 8 Pro कंपनी का 64MP के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। वहीं, Redmi Note 8 के रियर में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

loksabha election banner

Redmi Note 8 and Redmi Note 8 Pro की कीमत: Note 8 Pro को तीन वेरिएंट- 6GB + 64GB कीमत 1399 Yuan करीब Rs 14000, 6GB + 128GB कीमत 1599 Yuan करीब Rs 16000 और 8GB + 128GB कीमत 1799 Yuan करीब Rs 18000 में लॉन्च किया गया है। Redmi Note 8 को भी तीन वेरिएंट -- 4GB + 64GB कीमत 999 Yuan करीब Rs 10,000, 6GB+ 64GB कीमत 1199 Yuan करीब Rs 12,000 और अंत में 6GB + 128GB कीमत 1399 yuan करीब Rs 14,000 में लॉन्च किया गया है।

Redmi Note 8 स्पेसिफिकेशन्स: इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका रियर कैमरा सेटअप है। Redmi Note 8 के रियर पर 4 कैमरा दिए गए हैं। यह पहली बार है जब Redmi का Note स्मार्टफोन रियर पर क्वैड कैमरा सेटअप के साथ आया है। Redmi Note 8 में प्राइमरी 48MP Samsung GM1 सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाईड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi Note 8 Series के साथ कंपनी ने अपने Logo को फ्रंट में शिफ्ट कर दिया है। हैंडसेट के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Redmi Note 8 में परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। यही चिप Xiaomi Mi A3 में भी मौजूद है। पॉवर बैकअप के लिए फोन में 4000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन MIUI 10 पर एंड्रॉइड 9 पाई के साथ रन करता है। फोन में 6.3 इंच FHD+ स्क्रीन दी गई है। इसमें डॉट ड्रॉप नॉच दिया गया है, जिसमें सिंगल सेल्फी कैमरा मौजदू है।

Redmi Note 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स: यह फोन Redmi Note 8 का अपग्रेडेड वर्जन है। फोन में 6.53 इंच की FHD+ स्क्रीन के साथ 3D कर्व्ड ग्लास भी दिया गया है। Redmi Note 8 Pro के बैक पर 4 कैमरा दिए गए हैं। Note 8 Pro कंपनी का पहला समर्टफोने है, जो 64MP Samsung GW1 सेंसर के साथ आया है। इस प्राइमरी सेंसर के साथ रियर पर 2MP डेप्थ सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाईड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस मौजूद है। फोन से 960fps की वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इसके फ्रंट में 20MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi Note 8 Pro की परफॉरमेंस के लिए इसमें मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट BlackShark गेमिंग कंट्रोलर के साथ आएगा। यह 179 Yuan का है और इसका इंट्रोडक्टरी प्राइस 99 Yuan है। Redmi Note 8 Pro में 4500mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन MIUI 10 पर आधारित एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है।

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro भारत में लॉन्च की डिटेल्स: यह दोनों फ़ोन्स फिलहाल चीन में लॉन्च हुआ है। अभी इनके भारत में लॉन्च की डिटेल्स नहीं दी गई हैं। हालांकि, कंपनी के पुराने ट्रेंड को देखें और Xiaomi के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन ने यह कन्फर्म किया था की 64MP Redmi फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है की Xiaomi आने वाले हफ्तों में जल्द ही Redmi Note 8 series के भारत लॉन्च की डिटेल्स देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.