Redmi 8A Dual का रिब्रांड वर्जन Redmi 8A Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Redmi 8A Pro को इंडोनेशिया में Redmi 8A Dual के रिब्रांड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है और यह दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा (फोटो साभार Xiaomi)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने कुछ समय पहले भारतीय बाजार में एंट्री लेव स्मार्टफोन Redmi 8A Dual लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Redmi 8A Pro नाम से इंडोनेशिया में भी लॉन्च कर दिया है। जो कि वहां की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। फोन को दो स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है और इसमें खास फीचर्स के तौर पर 5000mAh की बैटरी दी गई है। Redmi 8A Pro और Redmi 8A Dual के डिजाइन और फीचर्स में कोई अंतर नहीं है।
Redmi 8A Pro की कीमत
इंडोनेशिया में Redmi 8A Pro के 2GB रैम + 16GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 1,549,000 यानि लगभग 7,140 रुपये है। जबकि 3GB रैम + 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत IDR 1,649,000 यानि करीब 7,600 रुपये है। यूजर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। यह ब्लू, ग्रे और व्हाइट तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।
Redmi 8A Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Redmi 8A Pro में वॉटरड्रॉप नॉच और एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.22 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन की स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। फोन का साइज 156.48 x 75.41 x 9.4mm और वजन 188 ग्राम है। इसे octa-core Qualcomm Snapdragon 439 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में दो स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं। जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड कर सकते हैं।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Redmi 8A Pro एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 13MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इस फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी, 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद हैं।