Move to Jagran APP

Xiaomi Notebook Air हुआ लॉन्च, MacBook Air को इन मामलों में दे सकता है चुनौती

Xiaomi ने पिछले साल नवंबर में अपने 13.3 इंच वाले Xiaomi Notebook Air को फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया था

By Harshit HarshEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 04:59 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 08:33 AM (IST)
Xiaomi Notebook Air हुआ लॉन्च, MacBook Air को इन मामलों में दे सकता है चुनौती
Xiaomi Notebook Air हुआ लॉन्च, MacBook Air को इन मामलों में दे सकता है चुनौती

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने पिछले साल नवंबर में अपने 13.3 इंच वाले Xiaomi Notebook Air को फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया था। आज कंपनी ने एक और Mi Notebook Air लॉन्च कर दिया है। इस Mi Notebook Air को चीन में 12.5 इंच के स्क्रीन के साथ लॉन्च किया है। Xiaomi के इस लैपटॉप को 28 मार्च से ऑर्डर किया जा सकेगा।

loksabha election banner

नया Mi Notebook Air पुराने Mi Notebook Air से हल्का है। इस Mi Notebook Air का वजन 1.07 किग्रा है जो पिछले साल लॉन्च हुए Mi Notebook Air से हल्का है। पुराना Mi Notebook Air 13.3 इंच के स्क्रीन के साथ आता है जिसका वजह 1.3 किग्रा है। वहीं, MacBook Air का वजन भी 1.25 किग्रा है।

Xiaomi इस समय चीन में Mi Notebook कई साइज में बेच रहा है। Mi Notebook ने दो नए Mi Notebook 15.6 इंच 13.3 इंच स्क्रीन साइज के साथ उतारा है। इनमें Intel i3/i5/i7 चिपसेट दिए गए हैं। पिछले साल लॉन्च हुए दोनों ही नोटबुक अपने पावर, डिजाइन और के लिए जाने जाते हैं। इस साल लॉन्च किए जाने वाले नोटबुक में भी पावर, डिजाइन और वजन को अपग्रेड किया गया है। 

टेक के नए वीडियोज देखने के लिए Jagran HiTech चैनल को सब्सक्राइब करें।

पिछले साल लॉन्च हुए Mi Notebook Air को चीन में CNY 3,999 (लगभग 40,500 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था। इसे केवल एक कलर ऑप्शन सिल्वर में लॉन्च किया गया था। Mi Notebook Air के मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसे 12.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले रिजोल्यूशन दिया गया है। इसके स्क्रीन के रिजोल्यूशन की बात करें तो यह 920x1080 पिक्सल का दिया गया है।

डिस्प्ले का कलर कोन्ट्रास्ट 300 निट्स है। डिस्प्ले का वाइडस्क्रीन स्क्रीन रेश्यो 16:9 दिया गया है। Notebook Air के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Windows 10 होम एडिशन के साथ आता है। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो यह Intel Core i5-7Y54 प्रोससर के साथ आता है। यह Intel HD ग्राफिक्स और 4GB रैम से लैस है। नोटबुक एयर में 256GB स्टोरेज दी गई है। यह USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Mi Notebook Air 12.5-inch (2019) के फीचर्स

इस नए नोटबुक के फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑल मेटल चेचिस बिना लोगो डिजाइन के दिया गया है। इस लैपटॉप पैक में 12.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1080x1920 पिक्सल दिया गया है। इसका वजन 1.07 किलोग्राम है। यह लैपटॉप फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसे मात्र 50 मिनट में 50 फीसद तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें 4 जीबी रैम और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट दिया गया है। इसमें फुल साइज बैकलिट की-बोर्ड के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें विंडोज 10 होम एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

Mi Notebook Air 12.5-inch (2019) की कीमत

Mi Notebook Air (2019) को दो कलर ऑप्शन्स- गोल्ड और सिल्वर में लॉन्च किया गया है। इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है। Mi Notebook Air 12.5-inch (2019) के Intel Core m3 CPU और 128GB SSD वेरिएंट की कीमत CNY 3,599 (लगभग Rs. 38,400) है, जबकि Mi Notebook Air के Intel Core m3 CPU और 256GB SSD की कीमत CNY 3,999 (लगभग Rs. 42,700) है और Mi Notebook Air के Intel Core i5 CPU और 256GB SSD की कीमत CNY 4,299 (लगभग Rs.45,900) रखी गई है।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp का नया फीचर बताएगा, कितने बार मैसेज हुआ है Forward

Realme Mobile Bonanza Sale: Realme 3 से लेकर Realme U1 तक मिल रहा है डिस्काउंट

Flipkart Mobile Bonanza Sale: Xiaomi, Samsung, Asus के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है ऑफर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.