Move to Jagran APP

Xiaomi का Mi KN-95 फेस मास्क भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

कोरोना संक्रमण से लोगों के बचाव के लिए Xiaomi ने भारत में Mi KN-95 फेस मास्क लॉन्च कर दिया है। इस फेस मास्क की खासियत है कि यह 1 से 5 माइक्रोन साइज वाले बैक्टीरिया रोकने में सक्षम है।

By Renu YadavEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 05:32 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 05:32 PM (IST)
Xiaomi का Mi KN-95 फेस मास्क भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत
यह तस्वीर beebom से ली गई है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब सभी के लिए फेस मास्क पहनना जरूरी हो गया है। साथ ही बाजार में अच्छे फेस मास्क की मांग भी बढ़ने लगी है। इस मांग को ध्यान में रखकर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में Mi KN-95 फेस मास्क लॉन्च कर दिया है। इस फेस मास्क की खासियत है कि यह 1 से 5 माइक्रोन साइज वाले बैक्टीरिया रोकने में सक्षम है। इसके अलावा इस मास्क में नोज-पिन दी गई है, जो चश्मे पर फॉग या भाप नहीं जमने देती है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल एयर-पॉप मास्क को ग्लोबल बाजार में उतारा था।  

prime article banner

Mi KN-95 मास्क की कीमत 

कंपनी ने Mi KN-95 मास्क के एक पेयर की कीमत 250 रुपये रखी है। ग्राहक इस फेस मास्क को कंपनी के आधिकारिक साइट और ऑफ लाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। 

Mi KN-95 मास्क का डिजाइन 

शाओमी के नए फेस मास्क का डिजाइन आम KN-95 मास्क की तरह है। इस मास्क का वजन कम है और इसमें सॉफ्ट इयरलूप दिए गए हैं। इस अलावा नए मास्क में नोज-पिन दी गई है, जिससे चश्मे पर भाप नहीं जमती है। वहीं, कंपनी का दावा है कि लोग बिना परेशानी के लंबे समय तक इस मास्क को पहन सकते हैं।   

Mi KN-95 मास्क के फीचर

कंपनी ने अपने नए Mi KN-95 फेस मास्क में सुरक्षा की चार लेयर दी हैं। साथ ही इस मास्क में नॉन-वूलन मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस मास्क के अंदर दो मल्टी-ब्लॉन फैब्रिक की लेयर दी गई है, जो बैक्टीरिया को रोकने में सक्षम है।    

Xiaomi का फेस मास्क 95 प्रतिशत से अधिक बैक्टीरियल फिल्टर एफिशिएंसी (BFE) के साथ सुरक्षा के मानक मूल्यों के अनुरूप है। कंपनी का कहना है कि यह मास्क उन बैक्टीरिया को रोकने में सक्षम है, जिनका साइज 1 से 5 माइक्रोन है।   

Xiaomi की स्मार्टवॉच हुई लॉन्च

कंपनी ने पिछले महीने अपनी पहली Mi Watch Revolve स्मार्टवॉच लॉन्च की थी। इस वॉच की कीमत 9,999 रुपये है। Mi Watch Revolve में 10 स्पेसिफाइड स्पोर्ट मोड दिए जाएंगे। इसमें रनिंग, साइकलिंग, आउटडोर, हॉकिंग, ट्रेडमिल, स्पिनिंग, वॉकिंग, एक्सरसाइज, पूल और स्विमिंग जैसे मोड दिए जाएंगे। यह स्मार्टवॉच 5ATM रेटेड वॉटर रजिस्टेंस के साथ आएगी, जो कि अंडर वाटर स्पोर्ट और एक्टिविटी के लिए काफी काफी सुविधाजनक होगी। यूजर्स Xiaomi Wear ऐप के जरिए अपने डेटा को पेयर और एक्सेस कर पाएंगे। यह Apple ऐप स्टोर पर यह Xiaomi Wear Lite के नाम से उपलब्ध रहेगा। वॉच में कई वॉच फेस को एक्सेस कर पाएंगे।

कंपनी के दावे के मुताबिक Mi Watch Revolve  स्मार्टवॉच सात दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आती है। साथ ही स्टैंडबॉय पोजिशन में दो हफ्तों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह स्लीप क्वालिटी ट्रैकिंग, हार्ट रेट वैरिबिलिटी, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और एनर्जी लेवल के साथ आएगी। स्मार्टवॉच फिटनेस में लेवल मापने वाले VO2 max ऑप्शन दिया गया है। साथ ही इसमें बिल्ट-इन-जीपीएस दिया गया है।

Written By- Ajay Verma


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK