Move to Jagran APP

Mi True Wireless Earphones 2 एक्टिव न्वॉइज कैंसिलेशन फीचर के साथ लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने Mi True Wireless Earphones 2 को लॉन्च कर दिया है। ये एक्टिव न्वॉइज कैंसिलेशन फीचर के साथ आता है। (फोटो साभार- Xiaomi)

By Harshit HarshEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 06:17 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 07:52 AM (IST)
Mi True Wireless Earphones 2 एक्टिव न्वॉइज कैंसिलेशन फीचर के साथ लॉन्च
Mi True Wireless Earphones 2 एक्टिव न्वॉइज कैंसिलेशन फीचर के साथ लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने 27 मार्च को आयोजित अपने ग्लोबल लॉन्च इवेंट में कुल 8 प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। इन प्रोडक्ट्स में Mi 10, Mi 10 Pro और Mi 10 Lite स्मार्टफोन्स के अलावा Mi Air Purifier 3H, Mi TV 4S 65 इंच, Mi AIoT Router AC2350, Mi AIoT Router AX3600 और Mi True Wireless Earphones 2 भी लॉन्च किए गए हैं। नए लॉन्च हुए ईयरफोन्स Mi True Wireless Earphones 2 की बात करें तो ये पिछले साल लॉन्च हुए Mi True Wireless Earphones का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें एन्वायरोमेंट एक्टिव न्वॉइज कैंसिलेशन फीचर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 14.2mm का ड्राइवर दिया गया है जो इन-ईयर डिटेक्शन और जेस्चर कंट्रोल जैसे फीचर से लैस है।

loksabha election banner

Mi True Wireless Earphones 2

Mi True Wireless Earphones 2 में कई अपग्रेड्स देखने को मिले हैं। इसमें कई फीचर्स Apple AirPods की तरह ही दिए गए हैं। Mi True Wireless Earphones 2 पिछले दिनों चीन में लॉन्च हुए Mi AirDots Pro 2 का ग्लोबल वेरिएंट है। इसमें ब्लूटूथ हाई डिफिनिशन टोन टेक्नोलॉजी (LHDC) का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से इसमें हाई क्वालिटी साउंड का एक्सपीरियंस किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इसके साथ ENC (एन्वायरोमेंट न्वॉइज कैंसिलेशन) फीचर भी ऑफर कर रही है। इसमें म्यूजिक, वॉइस कॉल्स और वॉइस असिस्टेंस जैसे कामों के लिए बिल्ट-इन ऑप्टिकल सेंसर दिए गए हैं। ये लेटेस्ट MIUI को सपोर्ट करता है और सिंगल चार्ज में 14 घंटे तक का बैक-अप दे सकता है। इसकी कीमत EUR 79.99 (लगभग 6,700 रुपये) है।

Mi AIoT Router

Mi AIoT Router AC2350 और AX3600 की बात करें तो AC2350 को WiFi 5 सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। जबकि, AX3600 को पिछले दिनों चीन में लॉन्च किया गया था, ये WiFi6 सपोर्ट के साथ आता है। इसके ग्लोबल वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए लॉन्च हुए प्रोडक्ट Mi AIoT Router AC2350 की कीमत EUR 49.99 (लगभग 4,200 रुपये) है। जबकि, Mi AIoT Router AX3600 की कीमत EUR 119.99 (लगभग 10,000 रुपये है।

Mi AIoT Router AC2350 के फीचर की बात करें तो इसके जरिए एक साथ 128 डिवाइसेज कनेक्ट किे जा सकते हैं। इसमें क्वालकॉम के चिप का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 7 एंटिना दिए गए हैं और ये 2,183Mbps तक की इंटरनेट स्पीड को सपोर्ट कर सकता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से ये AIoT डिवाइसेज को कनेक्ट करता है। ये किसी नए डिवाइस को ऑटोमैटिकली डिस्कवर कर सकता है। इसमें मल्टीपल इनपुट मल्टीपल आउटपुट (MIMO) टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। Mi AIoT Router AX3600 2,976Mbps तक की स्पीड को सपोर्ट करता है। इसमें भी 7 एंटिना दिया गया है और ये क्वालकॉम के क्वाड कोर चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.