यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Xiaomi ने लॉन्च की 1 लाख रुपये वाली Mi स्मार्ट टीवी, खूबियां जानकर रह जाएंगे हैरान
Mi TV Q1 स्मार्ट टीवी की कीमत EUR 1299 (114300 रुपये) है। स्मार्ट टीवी की बिक्री मार्च 2021 से शुरू ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi की तरफ से ग्लोबल मार्केट में Mi TV Q1 को लॉन्च कर दिया गया है। यह टीवी 75 इंच की स्क्रीन साइज में आती है। इसकी कीमत EUR 1,299 (1,14,300 रुपये) है। स्मार्ट टीवी की बिक्री मार्च 2021 से शुरू होगी। 75 इंच वाली Mi स्मार्ट टीवी को शुरुआत में चुनिंदा रीजन में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Mi स्मार्ट टीवी को इंट्रोडक्टरी प्राइस पर EUR 999 (करीब 87,900 रुपये) में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। लेकिन यह सेल ऑफर केवल पहली सेल के दौरान लागू होगा।
क्या होगा खास
- Mi TV Q1 स्मार्ट टीवी 75 इंच स्क्रीन साइज में आएगी, जो आपकी 35 इंच वाली स्मार्ट टीवी से दोगुना से ज्यादा बड़ी होगी।
- Mi TV Q1 स्मार्ट टीवी में QLED 4K डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है, जो कि अब सबसे उम्दा पिक्चर क्वॉलिटी है। इसमें हर एक बारीक चीज बिल्कुल क्लियर नजर आएगी। स्मार्ट टीवी लेटेस्ट एंड्राइड 10 बेस्ड होगा। Mi TV में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल मिलेगा। मतलब स्मार्ट टीवी को तिरछा और कोने कहीं से बी देखा जा सकेगा।
- स्मार्ट टीवी में 700,000 ज्यादा मूवी और टीवी शो को फ्री में देखा जा सकेगा। साथ ही Google Play Store पर मौजूद 5,000 ऐप के जरिए भी मूवी और शोज को देख पाएंगे। इसमें स्मार्ट रिमोट कंट्रोल दिया गया है, जिसमें Netflix, YoutTueb और Amazon Prime Video के लिए अलग से बटन दिया गया है। साथ ही टीवी में वॉयस कंट्रोल फंक्शन के लिए बिल्ड-इन माइक्रोफोन का सपोर्ट दिया गया है।
- Mi TV Q1 में 75 इंच QLED 4K UHD (3,840x2,160 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ आएगा। साथ ही इसमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। स्मार्ट टीवी 120Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ आएगा। स्मार्ट टीवी में 1.07 बिलियन कलर वाइब्रेशन, 1,024 कलर शेड्स और 10,000:1 कॉन्ट्रॉस्ट रेश्यो का सपोर्ट दिया गया है। यह Dolby Vision और HDR 10+ सपोर्ट के साथ आएगा।
- Mi TV Q1 75 इंच स्मार्ट टीव में 30W स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 6 स्पीकर दिये गये हैं। इसमें दो ट्वीटर और चार वूफर हैं। यह Dolby Audio और DTS-HD सपोर्ट के साथ आता है।
- स्मार्ट टीवी में 1.5 GHz MediaTek MT9611 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। स्मार्ट टीवी 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आएगा।
