Xiaomi ने मात्र ₹149 में यह प्रोडक्ट किया लॉन्च, जानें क्या है खास
Xiaomi ने अपने एसेसरीज सेगमेंट का विस्तार करते हुए एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन Xiaomi ने अपने एसेसरीज सेगमेंट का विस्तार करते हुए एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने Mi Flex Phone Grip और Stand पेश किया है। कंपनी ने यूजर्स की जरूरत को देखते हुए इसे लॉन्च किया है। आजकल कई लोग इस तरह के फोन ग्रिप या स्टैंड को इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल तब किया जाता है जब फोन की स्क्रीन बड़ी हो और उसे पकड़ने में दिक्कत महसूस हो। फोन ग्रिप को लगाकर फोन को आसानी से पकड़ा जा सकता है। यह फोन को गिरने से बचाता है। इसे अलग-अलग ग्रिप के लिए एडजस्ट करना भी पूरी तरह से संभव है। कंपनी ने इसे तीन कलर वेरिएंट में पेश किया है।
Mi Flex Phone Grip और Stand की कीमत: इसकी कीमत 149 रुपये है। इसे ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। यह फोन की ग्रिप बनाने का काम करता है। इसके जरिए बड़ी स्क्रीन वाले फोन्स को भी एक साथ से इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, अगर आप फोन इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आप उसे नीचे कर दें। इससे यह पूरी तरह से फ्लैट हो जाएगा। ऐसा करने से फोन आसानी से आप अपनी पॉकेट में भी रख पाएंगे।
कंपनी इसे स्टाइलिश लुक और मैट फिनिश के साथ पेश किया है। इसका डिजाइन एलिप्स शेप का है। इसमें तीन एडजस्टेबल लेवल हैं। इसमें मल्टी-फंक्शनल डिजाइन उपलब्ध है जिससे आप इसे आसानी से पकड़ सकते हैं और पढ़ना और वीडियो देखना जैसे काम कर सकते हैं। इससे फोन के गिरने की संभावना भी कम हो जाती है। इसे 3M जैसे स्ट्रॉन्ग एडहेसिव से बनाया गया है जिसके चलते यह काफी मजबूत है। इसका टेक्चर और ग्रिप काफी अच्छी है। इसका डाइमेंशन 84x25x4 मिलीमीटर है और आप इसे कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप