Move to Jagran APP

Oppo, Vivo को टक्कर देने वियतनामी ब्रांड Mobiistar भारत में उतारेगा अपना पहला स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

वियतनामी स्मार्टफोन मोबीस्टार भारत में अपना पहला स्मार्टफोन उतारने की तैयारी में है

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Tue, 08 May 2018 10:52 AM (IST)Updated: Tue, 08 May 2018 12:34 PM (IST)
Oppo, Vivo को टक्कर देने वियतनामी ब्रांड Mobiistar भारत में उतारेगा अपना पहला स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों का दबदबा रहा है। इसका मुख्य कारण इन स्मार्टफोन की कीमतें भारतीय ग्राहकों के हिसाब से मिड और लो बजट रेंज में होती हैं। इसके अलावा इन स्मार्टफोन के फीचर्स भी भारतीय ग्राहकों को काफी पसंद आते हैं। इसी क्रम में वियतनामी ब्रांड Mobiistar ने भी भारत में अपना पहला स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन भारत में पहले से मौजूद चीनी स्मार्टफोन्स वीवो, ओप्पो, शाओमी जैसे ब्रांड को कड़ी टक्कर दे सकता है।

loksabha election banner

Mobiistar के फीचर्स : मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस 4G स्मार्टफोन में भी वीवो और ओप्पो की तरह ही सेल्फी कैमरा पर फोकस किया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 6,000-10,000 रुपये के बीच हो सकती है, जिसे भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है। इस स्मार्टफोन को फिलहाल शाओमी के स्मार्टफोन्स की तरह ही ऑनलाइन चैनल्स के जरिए बेचा जाएगा। इस स्मार्टफोन को 'सर्फेस माउंट टेक्नोलॉजी' और 'प्रिंटेड सर्किट बोर्ड टेक्नोलॉजी' के तहत भारत में ही असेंबल किया जाएगा। फिलहाल इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। लेकिन इतना तय है कि इस स्मार्टफोन के जरिए कंपनी वीवो और ओप्पो को कड़ी टक्कर देगी।

%20%20%20%20

%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20

Login%20to%20Your%20Account

%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20

%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20

%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20

%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20

Forgot%20your%20password%20?%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20%20

">

वीवो Y71 से होगा मुकाबला : वीवो के बजट स्मार्टफोन Y71 से इस स्मार्टफोन का सीधा मुकाबला हो सकता है। वीवो Y71 में 5.99 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ ही 18:9 का आस्पेक्ट रेश्यो भी दिया गया है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रगन 450 ओक्टा कोर SoC के साथ 3GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाई जा सकती है। इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। ड्यूल सिम स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 3360 mAh की बैटरी दी गई है। फोन एंड्रॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर काम करता है।

यह भी पढ़ें

Asus ZenFone Live L1 इंडोनेशिया में हुआ लॉन्च, शाओमी रेडमी 5A से होगा सीधा मुकाबला

LG K30 2टीबी स्टोरेज के साथ हुआ लॉन्च , इस स्मार्टफोन्स से होगा सीधा मुकाबला

सैमसंग गैलेक्सी A6 और A6 प्लस इंफिनिटी डिस्प्ले के साथ पेश हुए, पढ़ें कीमत से लेकर कम्पैरिजन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.