4G LTE के साथ UMI Fair लांच, कीमत 6,500 रुपये
चीन की स्मार्टफोन कंपनी UMI ने अपना नया स्मार्टफोन Umi Fair 6,500 की कीमत पर लांच किया है| यह हैंडसेट कई थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेलर्स के पास उपलब्ध है|
चीन की स्मार्टफोन कंपनी UMI ने अपना नया स्मार्टफोन Umi Fair 6,500 की कीमत पर लांच किया है| यह हैंडसेट कई थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेलर्स के पास उपलब्ध है|
ड्यूल-सिम वाला Umi fair एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर कार्य करता है| 5 इंच की डिस्प्ले के साथ इसमें 1.0 ghz Quad-core MediaTek प्रोसेसर, 1 gb रैम और 8 gb इन-बिल्ट स्टोरेज उपलब्ध है| इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से 64 gb तक बढ़ाया जा सकता है|
कंपनी साइट के अनुसार इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है व इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी दी गई है| इस सेंसर में algorithms भी हैं, जो यूजर को 99 प्रतिशत सही परिणाम प्रदान करता है और फिंगरप्रिंट को 0.32 सेकंड्स में पहचान लेता है|
इसकी 2000mah की बैटरी 170 घंटों का स्टैंडबाय टाइम, 10.5 घंटों का ऑन-स्क्रीन टाइम और 6.8 घंटों का 4G वेब ब्रॉउजिंग टाइम प्रदान करती है|
अन्य कई विशेषताओं से लैस यह स्मार्टफोन स्टेनलेस स्टील के इनर फ्रेम के साथ आता है|