Truke ने लॉन्च किए TWS Earbuds Fit और Fit Pro Power, जानें कीमत और फीचर्स
Truke ने अपने पोर्टफोलियो में दो नए डिवाइस शामिल करते हुए TWS earbuds Fit और Fit Pro Power को भारत में लॉन्च किया है। कम कीमत के ये दोनों ही डिवाइस को यूजर्स को शानदार ऑडियो क्वालिटी की सुविधा प्रदान करते हैं
नई दिल्ली, टेक डेस्क। ऑडियो प्रोडक्ट्स निर्माता कंपनी Truke ने अपने पोर्टफोलियो में दो नए ऑडियो डिवाइसेज शामिल किए हैं। कंपनी ने TWS earbuds Fit buds और Fit Pro Power को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। ये डिवाइस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ शानदार बैकअप प्रदान करते हैं। भारत में ये डिवाइस ई-कॉमर्स Amazon के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से।
कीमत और उपलब्धता
भारत में TWS earbuds Fit buds की कीमत 799 रुपये और Fit Pro Power की कीमत 1,299 रुपये है। इन दोनों डिवाइसे को लॉन्च के साथ ही सेल के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। यूजर्स इन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीद सकते हैं। ये डिवाइस रॉयल ब्लू और कार्बन ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध हैं।
TWS earbuds Fit buds के फीचर्स
खास डॉल्फिन डिजाइन के साथ आने वाले ये दोनों ही डिवाइस दमदार बेस और शानदार बैटरी बैकअप से लैस हैं। TWS earbuds Fit buds की बात करें तो इसमें यूजर्स को कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 500mAh चार्जिंग केस दिया गया है जो कि फुल चार्ज होने पर 20 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देने में सक्षम है। वहीं सिंगल चार्जिंग में यह 3 घंटे का कॉल डूरेशन दे सकता है। इसमें इंस्टेंट पेयरिंग तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से इसे डिवाइस से कनेक्ट कर सकेंगे।
Fit Pro Power के फीचर्स
Fit Pro Power की बात करें तो यह truke fit Pro का ही अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे जुलाई 2020 में लॉन्च किया गया था। Fit Pro Power में यूनिक डॉल्फिन डिजाइन 2.0 का उपयोग किया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2000mAh का बैटरी केस दिया गया है जिसकी मदद से मल्टीपल टाइम चार्ज किया जा सकता है। यह डिवाइस 15 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इस फुल चार्ज होने में 25 मिनट लगते हैं। इसमें टाइप सी सपोर्ट मौजूद है।