विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1,899 रुपये में TAGG Verve Neo स्मार्टवॉच लॉन्च, मिलेंगे रिमोर कैमरा और कॉलिंग जैसे कमाल के फीचर्स

By Saurabh VermaEdited By:
Published: Tue, 26 Oct 2021 12:39 PM (IST)

TAGG Verve Neo Launch Tagg Verve Neo स्मार्टवॉच में 24x7 बॉडी टेंपेरेचर मॉनिटर ब्लड प्रेशर मॉनिटर रियल-टाइम हर्ट रेट SpO2 ...और पढ़ें

यह Tagg Verve Neo की ऑफिशियल फाइल फोटो है।
यह Tagg Verve Neo की ऑफिशियल फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। TAGG Verve Neo Launch: Tagg की तरफ से Tagg Verve Neo स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह Tagg Verve सीरीज की चौथी स्मार्टवॉच है, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह Tagg Verve सीरीज की सबसे हल्की और बड़ी डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच है Tagg Verve Neo को भारत में 1,899 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon से होगी। Tagg Verve Neo में 24x7 बॉडी टेंपेरेचर मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, रियल-टाइम हर्ट रेट, SpO2 फीचर का सपोर्ट दिया गया है। इसमें रिमोट कैमरा, म्यूजिक प्लेयर, SMS और कॉल अलर्ट का सपोर्ट मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • TAGG Verve Ultra को इसी साल सितंबर में 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद Tagg Verve Plus को टेंपरेचर सेंसर के साथ पेश किया था। वहीं अब Tagga की तरफ से Tagg Verve Neo स्मार्टवॉच को लॉन्च किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसमें 10 दिनों की बैटरी लाइफ मिलेगी।
  • TAGG Verve Neo का वजन मात्र 21 ग्राम है। जबकि डिस्प्ले 1.69 इंच अल्ट्रा-वाइड IPS-LCD के साथ आता है। स्मार्टवॉच 500 nits ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें 16 स्पोर्ट्स मोड दिये गये हैं। Tagg Verve Neo को IP68 वाटर रजिस्टेंस के साथ पेश किया गया है। मतलब Tagg Verve Neo स्मार्टवॉच गहरे पानी, पसीने और बारिश में जल्द खराब नहीं होगी।
  • TAGG Verve Neo स्मार्टवॉच हर्ट रेट मॉनिटर के साथ आता है। यह सोते हुये भी आपके हर्ट रेट को मापने का काम करती है। इसमें SpO2 फीचर दिया गया है। जिससे शरीर में ब्लड ऑक्सीजन लेवल का पता लगाया जा सकेगा। साथ ही इमसें Menstrual Cycle ट्रैकर दिया गया है।
  • स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा वॉचफेस दिये गये हैं। Tagg Verve Neo स्मार्टवॉच तीन डॉयल कलर्स ब्लैक, ब्लू और रोजगोल्ड में आएगा। साथ ही इसमें 16 से ज्यादा स्ट्रैप दिये जाएंगे। TAGG Verve Plus में 12 माह की वारंटी मिलती है।