Move to Jagran APP

Redmi Smart TV A65 से उठा पर्दा, ड्यूल स्पीकर के साथ मिलेगा HDR सपोर्ट

Redmi अपना नया स्मार्ट टीवी Redmi Smart TV A65 चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्ट टीवी में 65 इंच की स्क्रीन दी गई है। साथ ही बेहतर साउंड के लिए दो दमदार स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी को एचडीआर का सपोर्ट मिला है।

By Renu YadavEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 04:14 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 07:38 AM (IST)
Redmi Smart TV A65 से उठा पर्दा, ड्यूल स्पीकर के साथ मिलेगा HDR सपोर्ट
यह तस्वीर gizguide से ली गई है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक कंपनी Redmi ने लंबे समय से चर्चा में बने Redmi Smart TV A65 को आखिरकार चीन में लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्ट टीवी में 65 इंच की स्क्रीन दी गई है। साथ ही बेहतर साउंड के लिए दो दमदार स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी को एचडीआर का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि इससे पहले रेडमी स्मार्ट टीवी A55, A50 और A32 को ग्लोबल बाजार में उतारा गया था।

loksabha election banner

Redmi Smart TV A65 की स्पेसिफिकेशन

Redmi स्मार्ट टीवी में 65 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 4के है। इस टीवी में 4-कोर ए53 प्रोसेसर, 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इस टीवी को एचडीआर और हाई-पावर वाले डुअल स्पीकर का सपोर्ट मिला है। 

Redmi Smart TV A65 के अन्य फीचर्स

अन्य फीचर्स की बात करें तो Redmi Smart TV A65 में कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी पोर्ट और नेटवर्क केबल इंटरफेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Redmi Smart TV A65 की कीमत

कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्ट टीवी Smart TV A65 की कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 28,247 रुपये) रखी है। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिली है कि रेडमी स्मार्ट टीवी ए65 को कब तक भारत में पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी जल्द इस टीवी की भारत में लॉन्चिंग का एलान करेगी।

Mi TV Horizon Edition 

बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने Mi TV Horizon Edition के स्मार्ट टीवी Mi TV 4A को भारत में लॉन्च किया था। यह स्मार्ट टीवी दो साइज वेरिएंट 32 इंच और 43 इंच में आते हैं। 32 इंच वाले Mi TV 4A की कीमत 13,499 रुपये है। वही 43 इंच वाले Mi TV 4A की कीमत 22,999 रुपये है। Mi TV 4A के 32 इंच और 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी को बेजेललेस डिजाइन और LED डिस्प्ले के साथ आते हैं।इसमें फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन मिलेगा, जो Xiaomi के एंड्रॉयड TV9 बेस्ड PatchWall प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करेगा।

Mi TV Horizon Edition में Cortex-A53 प्रोसेसर दिया गया है, जो 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगी। Mi TV Horizon Editon स्मार्ट टीवी के दोनों मॉडल में 20 से ज्यादा एंटरटेनमेंट ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा टीवी में शानदार Horizon डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही Vivid पिक्चर इंजन और 20W स्टीरियो स्पीकर और Mi Quick Wake का सपोर्ट मिलता है। Mi TV Horizon Edition सीरीज के स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड TV 9.0 पर काम करेंगे।

(Written Verma)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.