Move to Jagran APP

कलर टच डिस्प्ले के साथ Redmi Smart Band भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Smart Band की सेल 9 सितंबर की दोपहर 1 बजे से Amazon Mi.com Mi Home Store और ऑफलाइन रिटेल से शुरू होगी।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 01:35 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 01:35 PM (IST)
कलर टच डिस्प्ले के साथ Redmi Smart Band भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
कलर टच डिस्प्ले के साथ Redmi Smart Band भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क. Redmi Smart Band को चीन के बाद आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह Xiaomi सब-ब्रांड का भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्ट बैंड है। Redmi Smart Band में कलर टच डिस्प्ले दिया गया है। Redmi Smart Band को 1,599 रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्ट बैंड की सेल 9 सितंबर की दोपहर 1 बजे से Amazon, Mi.com, Mi Home Store और ऑफलाइन रिटेल पर शुरू होगी। Redmi Smart Band ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और ऑरेंज कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। स्मार्ट बैंड को इसी साल अप्रैल में चाइना में CNY 99 यानी 1,100 रुपये के प्राइस टैग के साथ पेश किया गया था। 

loksabha election banner

स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi Smart Band में 1,08 इंच की कर TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जो डिस्प्ले साइज में Mi Band 4 के मुकाबले बड़ी है। Redmi Smart Band का स्क्रीन रेजोल्यूशन 128/220 पिक्सल है। बता दें कि Mi Band4 का स्क्रीन साइज 0.95 इंच है। Redmi Smart band में ऑप्टिकल सेंसर दिया गया है, जो 24 घंटे तक हर्ट रेट मॉनिटरिंग कर सकता है। यह 5 प्रोफेशनल मोड जैसे स्लीप मॉनिटरिंग, ऑप्टिकल हर्ट रेट सेंसर और स्टेप ट्रैकर के साथ आता है। साथ ही इसमें 5ATM रेटेड वाटर रेजिस्टेंस दिया गया है। मतलब स्मार्ट बैंड 50 मीटर गहरे पानी में 10 मिनट तक खराब नही होगा। Redmi Smart Band में 50 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे, जिसे यूजर अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकेंगे। इसमें म्यूजिक कंट्रोल का सपोर्ट दिया गया है।

अन्य स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi Smart Band राइज टू वेक गेस्चर को सपोर्ट करेगा। मतलब बिना बटन प्रेस करके मैसेज और अन्य नोटिफिकेशन को देखा जा सकेगा। Redmi Smart band में सिंगल चार्जिंग में 14 दिनों की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। Redmi का नया वियरेबल्स USB प्लग के साथ आता है। मतलब Redmi Smart Band को चार्ज करने के लिए एक्सटर्नल चार्जर की जरूरत नही होगी। साथ ही इसे मात्र दो घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। Redmi Smart Band का वजह 13 ग्राम है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.