Redmi Note 8 Pro का नया कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च, पढ़ें फीचर डिटेल्स
Redmi Note 8 Pro का ओशियन ब्लू कलर वेरिएंट पेश कर दिया गया है। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर दी है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने कुछ ही समय पहले Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसके बाद इस फोन का एक नया स्टोरेज वेरिएंट और एक नया कलर वेरिएंट भी पेश किया गया। अब कंपनी ने इस फोन का एक और कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। अब फोन का ओशियन ब्लू कलर वेरिएंट भी पेश कर दिया गया है। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर दी है। अब इस फोन को ओशियन ब्लू कलर वेरिएंट के अलावा शैडो ब्लैक, गामा ग्रीन, डार्क सी ब्लू और हैलो व्हाइट ह्यू कलर में भी खरीदा जा सकेगा। नए कलर वेरिएंट को कब से और कितने में खरीदा जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
Let Mi officially introduce our brand new Ocean Blue version of #RedmiNote8Pro.#LiveToCreate pic.twitter.com/IPultD9cyf
— Xiaomi #First108MPPentaCam (@Xiaomi) November 24, 2019
Redmi Note 8 Pro के फीचर्स: इसके फीचर्स पहले जैसे ही हैं। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसमें डॉट नॉच दी गई है। यह फोन मीडियाटेक गेमिंग-सेंट्रिक हेलियो जी90टी ऑक्टो-कोर चिपसेट से लैस है। यह फोन 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज से लैस है। भारत में इसे 128 जीबी तक रैम के साथ पेश किया गया है।
Redmi Note 8 Pro के कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें क्वाड कैमर सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। यह Samsung के GW1 शूटर क साथ आती है। सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी की बात करें तो फोन में 20 मेगापिक्सल का शूटर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।