Redmi K20 Pro मार्वल हीरो लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास
यह Redmi K20 Pro का यह नया एडिशन है जो आयरन मैन फिनिश मार्वल आधारित थीम के साथ पेश किया गया है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की कंपनी Xiaomi ने कुछ ही समय पहले अपने सब-ब्रांड Redmi के K20 Pro को घरेलू मार्केट में लॉन्च किया था। इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले कंपनी ने Redmi K20 Pro Marvel Hero Limited Edition को लॉन्च कर दिया है। यह Redmi K20 Pro का यह नया एडिशन है जो आयरन मैन फिनिश, मार्वल आधारित थीम के साथ पेश किया गया है। यह एक स्पेशल गिफ्ट बॉक्स में आएगा। इस बॉक्स पर Avengers का लोगो बना होगा। यही नहीं, इस फोन के साथ Avengers थीम आधारित बैक कवर भी दिया जाएगा।
Redmi K20 Pro Marvel Hero Limited Edition की डिटेल्स: कंपनी ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर नए Redmi K20 Pro Marvel Hero Limited Edition की घोषणा की है। लेकिन इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल लिस्ट नहीं किया गया है। इसकी कीमत और उपलब्धता की भी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। आपको बता दें कि Weibo पर लिस्टेड इस फोन की जानकारी यहीं से मिली है। आप नीचे देख सकते हैं कि फोन को गिफ्ट बॉक्स के साथ लिस्ट किया गया है।
फोटो साभार: Weibo
Redmi Y3 को Amazon से खरीदने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां आपको ऑफर्स भी दिए जाएंगे।
Redmi K20 Pro के फीचर्स: इसमें 6.39 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया होगा। इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही 4000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल, दूसरा 13 मेगापिक्सल और चौथा 8 मेगापिक्सल का होगा। इसमें NFC, 3.5mm ऑडियो जैक और ड्यूल सिम स्लॉट मौजूद होगा। फोन की कीमत 2499 चीनी युआन से शुर होगी। वहीं, इसके हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 2999 टीनी युआन होगी।
Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
यह भी पढ़ें:
सावधान! यह वेबसाइट यूजर्स को दे रही Free लैपटॉप और LED TV देने का झांसा
Nokia 9 PureView जल्द ही भारत में देगा दस्तक, कंपनी ने ट्वीट कर दी जानकारी
Honor days सेल: ₹20,000 का फोन ₹9,000 से कम में खरीदने का मौका