Hoote App Launch: रजनीकांत ने लॉन्च किया पहला वॉइस बेस्ड Hoote ऐप, संस्कृत समेत इन 25 भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट, जानें पूरी डिटेल
Hoote App Launch खास बात यह है कि Hoote ऐप संस्कृत भाषा में उपलब्ध रहेगा। रजनीकांत ने ट्वीटर पर Hoote ऐप की अपनी प्रोफाइल डिटेल साझा की है जिसमें उन्होंने दिल्ली में दादा साहेब फाल्के अवार्ड का जिक्र किया है।
नई दिल्ली, एएनआई। मेगा स्टार रजनीकांत (Rajnikanth) ने बेटी सौंदर्या का वॉइस-बेस्ड सोशल मीडिया ऐप Hoote लॉन्च किया है। यह भारत का पहला वॉइस बेस्ड सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है। जो 15 भारतीय भाषओं और 10 इंटरनेशनल भाषा में उपलब्ध रहेगा। खास बात यह है कि Hoote ऐप संस्कृत भाषा में उपलब्ध रहेगा। रजनीकांत ने ट्वीटर पर Hoote ऐप की अपनी प्रोफाइल डिटेल साझा की है, जिसमें उन्होंने दिल्ली में दादा साहेब फाल्के अवार्ड का जिक्र किया है।
कहां से आया आइडिया
सौंदर्या के मुताबिक Hoote ऐप का अपने पिता रजनीकांत को देखकर आया। सौंदर्या की मानें, तो उनके पिता लिखने और बोलने में अंतर हो जाता है। इस अंतर को दूर करने के इरादे से Hoote का आइडिया आया। जिससे वॉइस बेस्ड मोड से सटीक और सही संचार किया जा सके।
Clubhouse से कितना है अलग
ऐसा दावा है कि Hoote ऐप Clubhouse से अलग है। यहां लोगो अपने विचार और फीलिंग को किसी भी लैंग्वेज में साझा कर सकते हैं, जिसकी छूट Clubhouse जैसे सोशल मीडिया ऐप में नहीं मिलती है। Hoote ऐप में संस्कृत जैसी कई भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा, जो शायद किसी अन्य ऐप्स में नहीं मिलता है। इससे ऑडियो टीजर को जारी किया जा सकेगा। यह एडवांस्ड, सिक्योरिटी फीचर वाला सोशल मीडिया ऐप होगा। इसका पूरा वॉइस मैसेज 60 सेकेंड का होगा। Hooters कहीं से भी किसी जगह से पब्लिक और प्राइवेट मैसेज भेजे जा सकेंगे। यह AI-इनेबल्ड ऐप होगा।