Oppo Watch ने भारत में दी दस्तक, Apple Watch को देगी टक्कर
Oppo Watch डिजाइन के मामले में काफी हद तक Apple Watch से मिलती-जुलती है। यह वॉच Google के Wear OS पर काम करती है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo ने भारतीय बाजार में अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Reno 4 Pro लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी वियरेबल सेगमेंट में Oppo Watch को भी भारत में लॉन्च यिका है। Oppo Watch Google के Wear OS पर काम करती है और इसे दो अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें यूजर्स को हार्ट रेट मॉनिटर और फिटनेस से जुड़े कई खास फीचर्स की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं Oppo Watch में यूजर्स Google Pay का उपयोग करके पेमेंट भी कर सकते हैं। साथ ही इसमें Google Assistant सपोर्ट भी दिया गया है।
Oppo Watch की कीमत और उपलब्धता
Oppo Watch को दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 41mm मॉडल की कीमत 14,990 रुपये और 46mm मॉडल की कीमत 19,990 रुपये है। भारत में यह वॉच 10 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगी।
Oppo Watch के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Oppo Watch का डिजाइन काफी हद तक Apple Watch से मिलता-जुलता है और डिजाइन के मामले में यह Apple Watch को टक्कर दे सकती है। Oppo Watch में 1.91 इंच का एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें स्क्वायर शेप्ड स्क्रीन मौजूद है जैसे कि Apple Watch में देखी जा सकती है। यह वॉच Qualcomm Snapdragon Wear 3100 चिपसेट से लैस है। इसमें 1GB रैम और 8GB इंटरनल मेमोरी दी गई है।
पावर बैकअप के लिए Oppo Watch में VOOC फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 430mAh की बैटरी दी गई है। वहीं इसमें यूजर्स को एनएफसी सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, साइकिल ट्रेकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और कई एक्सरसाइज मोड दिए गए हैं। यह स्मार्ट वॉच 50m तक वॉटर रेसिस्टेंट है यानि यूजर्स हल्की-फुल्की पानी की बूंदों में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें क्विक रिप्लाई और शेड्यूल मैनेजमेंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही स्मार्ट वॉच की मदद से अपने फोन को भी लोकेट कर सकते हैं।