कलर ओएस के साथ ओप्पो ने लांच किया आर7, आर7 प्लस
चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने आर7 और आर7 प्लस हैंडसेट को चीन में आयोजित एक इवेंट में लांच किया। यह लांच इवेंट कंपनी की 10वीं सालगिरह समारोह में आयोजित की गयी थी।
नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने आर7 और आर7 प्लस हैंडसेट को चीन में आयोजित एक इवेंट में लांच किया। यह लांच इवेंट कंपनी की 10वीं सालगिरह समारोह में आयोजित की गयी थी।
ओप्पो का आर7 और आर7 स्मार्टफोन के बारे में कुछ समय से खबरें चल रही थी। आर 7 को हाल ही में इ-कामर्स पोर्टल में कीमत व विशेषताओं के साथ लिस्ट किया गया था।
आर7 और आर7 प्लस हैंडसेट्स में मेटैलिक यूनीबॉडी डिजायन है। नाम के अनुसार ही दोनों डिवाइसेज में आर 7 छोटा डिवाइस है जो 5 इंच का और बड़ा आर7 प्लस 6 इंच का है।
दोनों स्मार्टफोन फुल-एचडी डिस्प्ले, 3 जीबी रैम ओर 1.5 जीएचजेड ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रगन 615 एसओसी से लैस है। आर7 में 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है और आर7 प्लस में 32जीबी की इंटरनल मेमोरी है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
दोनों ही डिवाइसेज एंड्रायड लॉलीपॉप पर आधारित कलर ओएस 2.0.1 यूआइ के साथ आया है। इनमें 13 एमपी का रियर व 8 एमपी का फ्रंट कैमरा है। आर7 में 2,320 एमएएच की बैटरी है वहीं आर7 प्लस में 4,100 एमएएच की बैटरी है। ये ओप्पो के वीओओसी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं।
आर7 प्लस के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर है।
ओप्पो आर 7 की कीमत 400 डॉलर और आर7 प्लस की 480 डॉलर है। ये हैंडसेट अभी चीन में उपलब्ध हैं और अन्य देशों में इसके उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई विवरण नहीं है।
आर7 15 जून को सेल के लिए आएगा वहीं आर7 प्लस अगस्त से उपलब्ध होगा।