OPPO Find X2 Pro और OPPO Find X2 हुए लॉन्च, 12GB रैम समेत ये हैं खासियतें
OPPO Find X2 Pro और OPPO Find X2 को 12 जीबी की रैम ट्रिपल रियर कैमरा और 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोटो साभार Oppo
नई दिल्ली, टेक डेस्क। OPPO Find X2 Pro और OPPO Find X2 को यूरोप में वैश्विक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इन्हें 12 जीबी की रैम, ट्रिपल रियर कैमरा और 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। OPPO Find X2 सीरीज को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह कब लॉन्च किया जाएगा इसकी टाइमलाइन फिलहाल नहीं दी गई है। इन फोन्स को कई खास फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इनकी शुरुआती कीमत 999 यूरो यानी करीब 83,200 रुपये है।
OPPO Find X2 सीरीज की कीमत और उपलब्धता: OPPO Find X2 Pro की कीमत 1,199 यूरो यानी करीब 99,900 रुपये है। वहीं, OPPO Find X2 की कीमत 999 यूरो यानी करीब 83,200 रुपये है। यूरोप में इन फोन्स को मई महीने में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
OPPO Find X2 Pro के फीचर्स: इसमें 6.7 इंच का QHD+ AMOLED Ultra Vision डिस्प्ले दिया गया है। यह पंच-होल डिस्प्ले के साथ आता है। फोन पर गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन दी गई है। साथ ही यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन का सेरेमिक वेरिएंट ब्लैक कलर में आता है। वहीं, लैदर वर्जन ऑरेंज कलर के साथ आता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी की रैम दी गई है। इसमें 512 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट नहीं दिया गया है।
OPPO Find X2 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX689 सेंसर है। वहीं, दूसरा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस है। तीसरा 32 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर है। यह 10x हाइब्रिड जूम और 60x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का IMX616 सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4260 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित ColorOS 7.1 पर काम करता है।
OPPO Find X2 के फीचर्स: इसमें 6.7 इंच का QHD+ AMOLED Ultra Vision डिस्प्ले दिया गया है। यह पंच-होल डिस्प्ले के साथ आता है। फोन पर गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन दी गई है। साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन का सेरेमिक वेरिएंट ब्लैक कलर में आता है। वहीं, ग्लास वेरिएंट ओशियन कलर के साथ आता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी की रैम दी गई है। इसमें 256 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट नहीं दिया गया है।
OPPO Find X2 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। वहीं, दूसरा 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस है। तीसरा 13 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर है। यह 20x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का IMX616 सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 4200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित ColorOS 7.1 पर काम करता है।