₹1,000 की शुरुआती कीमत में Nokia 220 4G और Nokia 105 हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Nokia 105 और Nokia 220 फीचर फोन को मोबाइल बाजार में उतार दिया गया है। HMD Global ने बताया है कि इनकी सेल अगले महीने से शुरू की जाएगी
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia 105 और Nokia 220 फीचर फोन को मोबाइल बाजार में उतार दिया गया है। HMD Global ने बताया है कि इनकी सेल अगले महीने से शुरू की जाएगी। Nokia 105 का यह वर्ष 2019 वेरिएंट है। इसे पॉली कार्बोनेट बॉडी से बनाया गया है। साथ ही यह तीन कलर वेरिएंट में आएगा। Nokia के इन दोनों फोन्स में 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। अगर बात Nokia 220 की हो तो यह फोन 4G सपोर्ट करता है और इसका डिजाइन भी नया है। आपको बता दें कि Nokia 220 को इससे पहले वर्ष 2014 में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसका 4G वेरिएंट पेश कर दिया है।
Nokia 105 और Nokia 220 4G की कीमत: Nokia 105 की कीमत 13 यूरो यानी करीब 1,000 रुपये है। इसे ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर वेरिएंट में अगस्त महीने से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन किस-किस मार्केट में उपलब्ध होगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। वहीं, Nokia 220 4G की कीमत 39 यूरो यानी करीब 3,000 रुपये है। इसकी बिक्री अगस्त के मध्य से शुर होगी। इसे ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा।
Nokia के फीचर फोन्स यूजर्स को बेहद पसंद आते हैं। ये कई वर्षों से लोगों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। अगर आप Nokia 105 का पुराना वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो यह Amazon पर उपलब्ध है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां।
Nokia 105 और Nokia 220 4G के फीचर्स: Nokia 105 (2019) में 1.77 इंच का QQVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 120x160 है। यह 30+ ओएस पर काम करता है। यह फोन माइक्रो-यूएसबी 1.1 पोर्ट, 2जी कनेक्टिविटी, एफएम रेडियो जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसे पावर देने के लिए 800 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और मिनी-सिम स्लॉट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
अन्य कंपनियों के फीचर फोन्स भी मार्केट में उपलब्ध हैं। ये भी आपको Amazon पर मिल जाएंगे। अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो क्लिक करें यहां।
Nokia 220 4G की बात करें तो इसमें 2.4 इंच की QQVGA डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 120x160 है। यह 30+ ओएस पर काम करता है। इसमें माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट, नैनो-सिम कार्ड स्लॉट 4जी के साथ 2जी फॉलबैक, ब्लूटूथ 4.2 और रियर वीजीए कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसे पावर देने के लिए 1200 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही एफएम रेडियो और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इन दोनों फोन्स को चुनिंदा बाजारों में ही ड्यूल-सि सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।