Move to Jagran APP

Nokia 105 (2019) फीचर फोन 25 दिन के स्टैंड-बाय टाइम के साथ भारत में Rs 1,199 में लॉन्च

Nokia 105 (2019) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे सबसे पहले जुलाई में पेश किया गया था और अब भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 06:13 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 12:09 PM (IST)
Nokia 105 (2019) फीचर फोन 25 दिन के स्टैंड-बाय टाइम के साथ भारत में Rs 1,199 में लॉन्च
Nokia 105 (2019) फीचर फोन 25 दिन के स्टैंड-बाय टाइम के साथ भारत में Rs 1,199 में लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia 105 (2019) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Nokia के इस फीचर फोन में लम्बी चलने वाली बैटरी के साथ 1.77 इंच कलर स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। यह नया वेरिएंट 2013 में लॉन्च हुए Nokia 105 का रिवाइज्ड वर्जन कहा जा सकता है। इसे सबसे पहले जुलाई में पेश किया गया था और अब भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। फोन में आइलैंड कीमैट डायल पड़, क्लासिक स्नेक गेम और कलर्ड पॉलीकार्बोनेट बॉडी दी गई है। Nokia 105 (2019) में 2000 तक कॉन्टैक्स और 500 गेम्स स्टोर किए जा सकते हैं।  

loksabha election banner

Nokia 105 (2019) भारत में कीमत और उपलब्धता: इस फोन की भारत में कीमत Rs 1199 है। फोन सेल के लिए आज से ही उपलब्ध है। हैंडसेट तीन कलर्स- ब्लू, पिंक और ब्लैक में उपलब्ध होगा। Nokia 105 (2019) को नोकिया ऑनलाइन स्टोर और भारत में टॉप रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है।

Nokia 105 (2019) स्पेसिफिकेशन्स: Nokia 105 के लेटेस्ट वर्जन में 1.77 इंच QQVGA स्क्री, 4MB रैम दी गई है। फोन सीरीज 30+ ओएस पर काम करता है। इसमें 2G कनेक्टिविटी, माइक्रो यूएसबी v1 .1 पोर्ट, FM रेडियो और 800mAh की रिमूवेबल बैटरी मौजूद है। कंपनी के अनुसार, फोन को सूर्योदय से सूर्यास्त तक इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन की बैटरी 14.4 घंटे का टॉक टाइम और 25.8 दिनों का स्टैंड-बाय टाइम देती है। इसी के साथ फोन में 3.5mm ऑडियो जैक दी गई है।

इसमें LED टॉर्चलाइट फीचर को Up Key को दो बार दबाकर स्विच ऑन या ऑफ किया जा सकता है। Nokia 105 में 6 प्रीलोडेड गेम्स आते हैं, जिसमें Tetris, Sky Gift, Airstrike, Nitro Racing, Ninja UP और Danger Dash सम्मिलित हैं। HMD Global के चीफ प्रोडक्ट अफसर Juho ने एक बयान में कहा की- Nokia 105 की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है और यह मॉडल ग्लोबली कई मिलियन की तादात में बिक चुका है। फीचर फोन के लाइन-अप में यह 4th जनरेशन का फोन है। हमारे सबसे पॉपुलर फीचर फोन के साथ हमने इसमें बेहतर फंक्शन और समान क्वालिटी ऑफर की है। Nokia 105 के साथ हमारा फोकस पहली बार फोन खरीद रहे यूजर्स पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.