Move to Jagran APP

Moto Razr 2022 स्माार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस और कीमत

मोटोरोला ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Razr 2022 को लॉन्च किया है। इस फोन में स्नैपड्रेगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर और 3500mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 06:21 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 06:21 PM (IST)
Moto Razr 2022 स्माार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस और कीमत
Moto Razr 2022 स्माार्टफोन लॉन्च,जानें पूरी डिटेल PC- Motorola

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मोटोरोला ने अपने नए फ्लैगशिप फोन मोटो रेजर 2022 को लॉन्च कर दिया है। रेजर 2022 में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट है। इसमें एक फोल्डेबल 144Hz P-OLED डिस्प्ले, एक सेकेंडरी स्क्रीन है। साथ ही फोन में पीछे की तरफ दो 50-मेगापिक्सेल कैमरे हैं।

loksabha election banner

मोटो रेजर 2022 कीमत और उपलब्धता

मोटोरोला रेजर 2022 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 71,000 रुपये) है। 8 GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CYN 6,499 युआन और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज की कीमत CYN 7,299 है। रेज़र 2022 काले और सफेद रंगों में आता है और यह चीन में 15 अगस्त से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन के जल्द ही ग्लोबल मार्केट में रिलीज होने की भी उम्मीद है।

मोटो रेजर 2022 के स्पेसिफिकेशंस

Moto Razr 2022 में पंच-होल डिजाइन के साथ 6.7-इंच का फोल्डेबल P-OLED पैनल है। इसकी स्क्रीन FHD+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर्स, HDR10+ और DC डिमिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस के बैक पैनल में 2.7 इंच का P-OLED डिस्प्ले है। मोटो रेज़र 2022 में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट मिलता है, जो 16GB तक LPDDR 5 रैम और 512 GB UFS 3.1 स्टोरेज देता है।

स्मार्टफोन में एक होरिजोन्टल डुअल-कैमरा सेटअप है, जिसमें एक OIS- इनेबल्ड 50MP और एक 13MP अल्ट्रा-वाइड स्नैपर है। यह डिवाइस 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ भी आता है। इस फोन में 3,500mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में डुअल सिम, 5G, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.2, GPS, NFC और USB-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.