विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mi Note 10 Lite 3D कर्व्ड डिस्प्ले और दो दिन की बैटरी बैक-अप के साथ लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 30 Apr 2020 07:00 PM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 08:35 AM (IST)

Mi Note 10 Lite को ग्लोबली लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को मिड प्राइस रेंज में 3D कर्व्ड AMOLED ...और पढ़ें

Mi Note 10 Lite 3D कर्व्ड डिस्प्ले और दो दिन की बैटरी बैक-अप के साथ लॉन्च
Mi Note 10 Lite 3D कर्व्ड डिस्प्ले और दो दिन की बैटरी बैक-अप के साथ लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने पिछले साल के आखिर में Mi Note 10 सीरीज में दो स्मार्टफोन्स Mi Note 10 और Note 10 Pro को लॉन्च किया था। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को पेंटा कैमरा सेट-अप और फ्लैगशिप प्राइस रेंज में लॉन्च किया था। ये कंपनी का पहला स्मार्टफोन सीरीज था जो 108MP कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था। अब, Xiaomi ने इस सीरीज के लाइट वर्जन Mi Note 10 Lite को आज लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को क्वाड रियर कैमरा सेट-अप और 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया गया है।

Mi Note 10 Lite की कीमत

इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन 6GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत $349 (लगभग 24,500 रुपये) है। वहीं, इसके हाई एंड मॉडल की कीमत $399 (लगभग 28,000 रुपये) है। फोन तीन कलर ऑप्शन्स नेबुला पर्पल, ग्लेशियर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध है। फोन को मई के मध्य में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Mi Note 10 Lite के फीचर्स

इस स्मार्टफोन को 6.47 इंच के 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में वाटरड्रॉप डॉट नॉच फीचर दिया गया है। फोन के बैक में 3D डिजाइन दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64MP का दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड, 5MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन 5,260mAh की दमदार बैटरी और 30W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसकी बैटरी 2 दिनों तक लास्ट करती है। फोन में सिक्युरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और ये MIUI 11 पर आधारित Android 10 पर रन करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए NFS, IR Blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं।