5000mAh बैटरी और 64MP ट्रिपल कैमरे के साथ Mi 10T स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi की तरफ से Mi 10T स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन Cosmic Black और Lunar Silver shades में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज और 8GB रैम 128GB स्टोरेज में आता है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क. Xiaomi के लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi 10T की ग्लोबल लॉन्चिंग हो गई है। इसे EUR 499 (करीब 43,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,000 रुपये है। वही Mi 10T स्मार्टफोन के 8GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट EUR 549 (करीब 47,200 रुपये) में आता है। Xiaomi की तरफ से Mi 10T स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन Cosmic Black और Lunar Silver shades में पेश किया गया है।
Mi 10T स्पेसिफिकेशन्स
Mi 10T स्मार्टफोन ड्यूल सिम (Nano) कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन एंड्राइड 10 आधारित MIUI 12 पर काम करेगा। फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन 144Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ आता है। Mi 10T स्मार्टफोन को गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। Mi 10T स्मार्टफोन octa-core Qualcomm Snapdragon 865 SoC सपोर्ट के साथ आता है।
Mi 10T स्मार्टफोन का कैमरा
Mi 10T स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरे के तौर पर 64MP का लेंस दिया गया है। वहीं दूसरा कैमरा13MP अल्ट्रा-वाइड एंगल सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 5MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी वीडियो कॉलिंग के लिए Mi 10T के फ्रंट में 20MP का कैमरा मिलेगा।Xiaomi की तरफ से Mi 10T स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है। फोन की बैटरी को 33W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से चार्ज किया जा सकेगा।
Mi 10T स्मार्टफोन की कनेक्टिविटी
फोन के कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 128GB का स्टोरेज मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, NFC, और एक USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Mi 10T का डायमेंशन 165.1x76.4x9.33mm होगा, जबकि वजन 216 ग्राम है।