64MP क्वॉड कैमरे के साथ Mi 10T Lite की हुई लॉन्चिंग, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Mi 10T स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन अटलांटिक ब्लू रोज गोल्ड बीच और Pearl Gray में आएगा। Mi 10T Lite स्मार्टफोन की सेल सेल यूरोप में 14 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि फोन के भारत में लॉन्च को लेकर कोई खुलासा नही किया गया है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क. Xiaomi ने आज एक ग्लोबल इवेंट में Mi 10T Lite स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 279 (करीब 24,000 रुपये) है। जबकि 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 329 (करीब 28,300 रुपये) है। फोन तीन कलर ऑप्शन अटलांटिक ब्लू, रोज गोल्ड बीच और Pearl Gray में आएगा। Mi 10T Lite स्मार्टफोन की सेल सेल यूरोप में 14 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि फोन के भारत में लॉन्च को लेकर कोई खुलासा नही किया गया है।
Mi 10T Lite स्पेसिफिकेशन्स
Mi 10T Lite स्मार्टफोन को ड्यूल सिम (Nano) कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। Mi 10T Lite एंड्राइड 10 बेस्ड MIUI 12 पर काम करेगा। फोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश्ड रेट 120Hz होगा। फोन की डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल होगा। वही फोन की डिस्प्ले को प्रोटेक्शन देने के लिए Gorilla Glass 5 का इस्तेमाल किया गया है। फोन में ब्रांड न्यू Qualcomm Snapdragon 750G SoC का इस्तेमाल किया गया है। फोन 6GB रैम सपोर्ट के साथ आएगा।
Mi 10T का कैमरा
Mi 10T Lite स्मार्टफोन क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसका प्राइमरी लेंस 64MP का होगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर मिलेगा। फोन में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है। Mi 10T Lite में 128GB का स्टोरेज दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, NFC और एक USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। फोन में पावरबैकअप के लिए 4,820mAh बैटरी दी गई है, जिसे 33W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा।