Move to Jagran APP

Lenovo ने भारत में लॉन्च किए तीन Legion गेमिंग लैपटॉप, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Lenovo ब्रांड ने तीन गेमिंग लैपटॉप Legion 7i Legion 5Pi और Legion 5i को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह तीनों लैपटॉप Intel 10th जेनेरेशन प्रोसेसर Nvidia GPUs से लैस हैं।

By Renu YadavEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 06:00 PM (IST)
Lenovo ने भारत में लॉन्च किए तीन Legion गेमिंग लैपटॉप, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Lenovo ने भारत में लॉन्च किए तीन Legion गेमिंग लैपटॉप, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क. Lenovo ने मंगलवार को भारत में तीन नए प्रीमियम गेमिंग लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप हैं Legion 7i, Legion 5Pi और Legion 5i. इसमें से Legion 7i लैपटॉप स्लेट ग्रे, Legion 5Pi लैपटॉप आयरन ग्रे और Legion 7i फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन में आएंगे। कंपनी ने इन लैपटॉप में दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर की-बोर्ड टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड थर्मल इफिशिएंसी और विज्युअल्स एक्सीपरिएंस देने का दावा किया है। लैपटॉप Intel 10th जेनेरेशन प्रोसेसर Nvidia GPUs पर काम करते हैं। 

loksabha election banner

कीमत और उपलब्धता 

Lenovo Legion 7i की कीमत 1,99,990 रुपए है। वहीं Legion 5Pi की कीमत 1,34,990 रुपए है, जबकि Legion 5i लैपटॉप 79,990 रुपए में आएगा। इन्हें कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट Lenovo.com से खरीदा जा सकता है। इन लैपटॉप की सेल अगले महीने के आखिरी में शुरू होगी। 

Legion 7i स्पेसिफिकेशन्स 

Legion 7i हाई परफॉर्मेंस और प्रीमियम स्टाइल वाला गेमिंग लैपटॉप है। इसका वजन महज 2.2 किग्रा है। यह फ्लैगशिप डिवाइस कलर एक्यूरेट IPS डिस्प्ले और फुल एचडी रेजोल्यूशन के साथ आता है। लैपटॉप हाई-डायनमिक रेंज को सपोर्ट करेगा। इसमें 10th इंटेल कोर i9 प्रोसेसर, H सीरीज मोबाइल प्रोसेसर और 10th जेनेरेशन इंटेल कोर i7 प्रोसेसर से लैस है। यह लैपटॉप Nvidia GeForce GTX 2080 GPU से भी लैस है। यह लैपटॉप 144Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Lenovo की तरफ से Legion 7i में 8 घंटे की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। 

Legion 5Pi स्पेसिफिकेशन्स 

Legion 5Pi लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल होगा। यह डिवाइस डॉल्बी एटमॉस साउंड के साथ आएगी। लैपटॉप की पावर और बैटरी कैपैसिटी 7i मॉडल के बराबर है। इसमें  Nvidia's GeForce RTX 2060 ग्राफिक्स मिलेगा। साथ ही 10th-Gen Intel Core i7 H-Series मोबाइल प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। 

Legion 5i स्पेसिफिकेशन्स 

Legion 5i की डिस्प्ले 15.6 इंच की होगी। लैपटॉप में 8GB+8GB DDR4 रैम मिलेगी। वही इनबिल्ट स्टोरेज के तौर 256GB और 1TB का सपोर्ट मिलेगा। लैपटॉप NVIDIA GeForce GTX 1650 Ti 4GB GDDR6 ग्राफिक्स कार्ड के साथ आएगा। Legion 5i लैपटॉप भी 10th-gen Intel Core i7-10750H के साथ आएगा।  इस लैपटॉप का वजन 2.3 किग्रा होगा। यह लैपटॉप डॉल्बी ऐटमॉस और Harman Kardon स्पीकर्स के साथ आता है। इसके अलावा लैपटॉप में 60Whr बैटरी 8 घंटे का बैकअप मिलेगा। 

Written By - Saurabh Verma 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.