अब गूगल का एप करेगा आपकी मदद, जानें क्या होगा नया
गूगल असिस्टेंट गो लॉन्च को यूजर्स गूगल प्ले पर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। एंड्रॉयड 8.1 ओरियो(गो एडिशन) स्मार्टफोन्स अभी मार्केट में जहां पहुंचे नहीं हैं, वहीं गूगल असिस्टेंट गो लॉन्च हो चुका है। गूगल असिस्टेंट गो एप को गूगल प्ले पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। एप कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को स्पोर्ट करता है। इन भाषाओं में अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जापानीज, स्पैनिश और थाई भाषा शामिल हैं। समय के साथ एप हिंदी भाषा को भी स्पोर्ट कर सकता है।
गूगल असिस्टेंट गो एप में कई फीचर्स शामिल हैं। एप की मदद से आप क्विक कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा मैसेज भेजने, म्यूजिक प्ले करने में भी एप आपकी मदद करेगा। एप आपको दिशा के साथ अगले इवेंट की भी जानकारी देगा, इसके साथ ये आपके सवालों का भी जवाब देगा। गूगल असिस्टेंट गो का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने होम बटन को प्रेस करके होल्ड करना होगा। इसके बाद गूगल सर्च बार में बने माइक्रोफोन आइकन पर टैप करना होगा।
गूगल के स्पोर्ट पेज के मुताबिक गूगल असिस्टेंट गो कई मायनों में ओरिजिनल गूगल असिस्टेंट से अलग है। एप कम डाटा की खपत करता है। इसके अलाव इसमें यूजर्स को कई फीचर्स मिलेंगे जो ओरिजिनल गूगल असिस्टेंट में नहीं है। इन फीचर्स में रिमाइंडर, स्मार्ट होम डिवाइस पर कंट्रोल और डिवाइस एक्शन शामिल हैं। एप OK Google और Hey Google जैसे हैंड फ्री एक्टिवेशन को स्पोर्ट नहीं करता है। एप को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम को देखते हुए डिजाइन किया है। एप में अभी कई फीचर्स हैं जिन्हें समय के साथ यूजर्स के सामने लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
MWC 2018 में तहलका मचाने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन्स
आईफोन, मैक, एंड्रॉयड और विंडोज डिवाइस पर बिना टाइप किए इस तरह लिख सकते हैं यूजर्स
मोबाइल जगत में इन फोन्स ने रच दिया इतिहास, यूजर्स आज भी देते हैं मिसाल