विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

180MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Magic 6 Pro, 5,600mAh की बैटरी और 512GB स्टोरेज से लैस

Published: Fri, 02 Aug 2024 02:00 PM (GMT+05:30)

Honor Magic 6 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इसे केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया ...और पढ़ें

Honor Magic 6 Pro 5,600 mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च
Honor Magic 6 Pro 5,600 mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

HighLights

  1. Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ Honor Magic 6 Pro स्मार्टफोन
  2. 15 अगस्त से अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर लाइव होगी पहली सेल
  3. 12GB रैम+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये निर्धारित की गई है

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor ने भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Honor Magic 6 Pro के नाम से लाए गए फोन को केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। ब्रांड के फ्लैगशिप फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और 5,600mAh की बैटरी बैटरी जैसी खूबियां दी गईं हैं। फोन के लिए 15 अगस्त से अमेजन पर सेल लाइव होगी।

भारत में Honor Magic 6 Pro की कीमत

Honor Magic 6 Pro केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट में आया है। 12GB+ 512GB मॉडल की कीमत 89,999 रुपये तय की गई है। स्मार्टफोन ब्लैक और ईपी ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ऑनर मैजिक 6 प्रो की पहली बिक्री 15 अगस्त को Amazon, मेनलाइन स्टोर्स और Honor के ई-स्टोर पर होगी। नए स्मार्टफोन के लिए 7,500 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प है।

Honor Magic 6 Pro के स्पेक्स

डिस्प्ले: लेटेस्ट स्मार्टफोन में 6.8 इंच OLED 120Hz कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जो 120hz अडैप्टिव डायनेमिक रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें डॉल्बी विजन और ऑनर का नैनो क्रिस्टल शील्ड भी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह स्क्रीन को गिरने से बचाता है।

प्रोसेसर: फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट लगाया है। जिसे बेहतर कनेक्टिविटी के लिए Honor C1+ के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा: Honor Magic 6 Pro में 2.5x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम के साथ 180MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए आपको 50MP का फ्रंट कैमरा और 3D डेप्थ सेंसर मिलता है। इसमें Honor AI मोशन सेंसिंग कैप्चर की सुविधा भी दी गई है।

बैटरी/चार्जिंग: हॉनर मैजिक 6 प्रो में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 66W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,600mAh की बैटरी है। इसमें बेहतर बैटरी बैकअप के लिए हॉनर E1 चिप और कस्टम पावर मैनेजमेंट सिस्टम भी है।

ओएस: सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित मैजिकओएस 8.0 पर चलता है। हॉनर मैजिक 6 प्रो को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी मिली हुई है।

ये भी पढ़ें- OnePlus Open Apex Edition 7 अगस्त को होगा लॉन्च, नए अवतार में एंट्री के लिए तैयार है स्मार्टफोन